{"_id":"5d09ad0b8ebc3e4b0136d1fd","slug":"shilpa-shetty-ready-to-came-back-in-bollywood-after-12-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डांस रियलिटी शो के बाद फिर फिल्मों में लौटने वाली हैं शिल्पा शेट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डांस रियलिटी शो के बाद फिर फिल्मों में लौटने वाली हैं शिल्पा शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12 साल पहले फिल्म 'अपने' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' में आखिरी बार लीड किरदार के तौर पर बड़े परदे पर नजर आने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिर से फिल्मों में लौटने की तैयारी कर रही हैं। शिल्पा के मुताबिक, उनके पास हाल के दिनों में कुछ अच्छी स्क्रिप्ट्स आई हैं और वह जल्द ही अपनी नई फिल्म का एलान करने वाली हैं।
2 of 5
Shilpa shetty, raj kundra
- फोटो : social media
अपनी फिटनेस और टीवी शोज को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शिल्पा ने 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। योग सिखाने वाले अपने एक ऐप की लॉन्चिंग पर 44 साल की हो चुकीं शिल्पा ने अपने करियर को लेकर खूब बातें की और उन फिल्मों का जिक्र भी किया, जिनमें उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस किए।
3 of 5
shilpa shetty
शिल्पा ने कहा, ‘हिंदी फिल्मों से मेरा नाता अब भी बना हुआ है और इस समय मेरे पास कम से कम पांच स्क्रिप्ट्स हैं जिन्हें मैं पढ़ रही हूं। मैं फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और इनमें से जो भी स्क्रिप्ट मुझे सबसे ज्यादा पसंद आएगी, उसी फिल्म से मैं सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करूंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : social media
इस कार्यक्रम में शिल्पा ने सेहत के तमाम सूत्र बताए और योग के आसन भी करके दिखाए। बता दें कि शिल्पा फिलहाल टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं । 23 जून को इस शो का फिनाले है । इस शो के खत्म होने के बाद ही शिल्पा अपनी फिल्म का एलान कर सकती हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
इस शो को उनके साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और डायरेक्टर अनुराग बासु भी जज कर रहे हैं । पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया था, इसमें वो बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते दिख रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।