बुद्ध की प्रतिमा पर बैठ ताहिरा कश्यप ने खिंचाई तस्वीर, लोगों ने किया ट्रोल तो मांगी माफी
दरअसल अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहीं ताहिरा ने जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो उन्हें नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा। दरअसल इसके पीछे लोगों की धार्मिक भावनाएं थीं जो जाने अनजाने में ताहिरा से आहत हो गई थी। ताहिरा ने एक फोटो शेयर किया था जिसमें वह बुद्ध की मूर्ति पर बैठी दिखाई दे रही हैं।
ताहिरा का ये अंदाज लोगों को रास नहीं आया और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। फैंस ने उन्हें ऐसी हरकत करने के लिए घेर लिया। हालांकि अपनी गलती का अहसास होते ही ताहिरा ने लोगों से इसकी माफी भी मांग ली। उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, 'मैं सच में किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैं अनजाने में ही कुछ लोगों को नाराज करने के लिए माफी मांगती हूं, आपको बहुत सारा प्यार और सभी के लिए शांति।'
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on
