{"_id":"5d09f5398ebc3e02a2598ad1","slug":"akash-ambani-wife-shloka-mehta-spotted-without-makeup-at-airport-after-india-pakistan-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच देखने के बाद मुंबई लौटीं अंबानी खानदान की बहू, एयरपोर्ट पर बिना मेकअप हुईं स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत-पाक मैच देखने के बाद मुंबई लौटीं अंबानी खानदान की बहू, एयरपोर्ट पर बिना मेकअप हुईं स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Akash Ambani and Shloka Mehta
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्वलोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी खूब धूमधाम से हुई थी। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट, राजनीति और बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल हुए थे। शादी के बाद इन दोनों कपल को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया। इस बीच आकाश और श्लोका की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जो मुंबई एयरपोर्ट की हैं। इन तस्वीरों में श्लोका बिना मेकअप नजर आ रही हैं।
2 of 5
Akash Ambani and Shloka Mehta
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो आकाश और श्लोका भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मैनचेस्टर गए थे। एयरपोर्ट पर दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। इस मौके पर आकाश ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी जबकि श्लोका ग्रे रंग की स्वेटशर्ट में नजर आईं। इन तस्वीरों में श्लोका बिना मेकअप नजर आ रही हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत दिखीं।
3 of 5
Akash Ambani and Shloka Mehta
- फोटो : twitter
श्लोका और आकाश की एयरपोर्ट की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि दोनों एयरपोर्ट से निकलकर कार में बैठ रहे हैं। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए श्लोका और आकाश के अलावा कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इनमें रणवीर सिंह, सैफ अली खान और उर्वशी रौतेला का नाम शामिल है। मैच के बाद उर्वशी ने विराट कोहली के साथ तस्वीर भी शेयर की थी जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Urvashi Rautela and Viral Kohli
- फोटो : instagram
दरअसल, मैच के बाद उर्वशी रौतेला ने विराट कोहली के स्टेच्यू के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में उर्वशी (Urvashi Rautela) विराट कोहली (Virat Kohli) के स्टेच्यू के गले लगी हुई हैं। उर्वशी के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने लिखा- 'अनुष्का गुस्सा हो जाएंगी उर्वशी।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'कृपया विराट कोहली को परेशान न करें। मेरी आपसे विनम्र प्रार्थना है।'
विज्ञापन
5 of 5
urvashi rautela
- फोटो : file photo
एक और यूजर ने लिखा- 'अनुष्का शर्मा आपकी लोकेशन जानना चाहती हैं।' कुछ यूजर्स विराट के रिएक्शन को देखकर उनकी तरफ से भी कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'विराट कह रहा है- छोड़ दो मुझे, अनुष्का मार डालेगी मुझे।' यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब उर्वशी रौतेला यूजर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले भी उर्वशी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।