{"_id":"5d09a8098ebc3e54f319c93e","slug":"malaal-film-actress-sharmin-segal-bollywood-connection-with-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भंसाली की फिल्म 'मलाल' की एक्ट्रेस का प्रियंका चोपड़ा के साथ अनोखा कनेक्शन, खुलेआम कर चुकी हैं तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भंसाली की फिल्म 'मलाल' की एक्ट्रेस का प्रियंका चोपड़ा के साथ अनोखा कनेक्शन, खुलेआम कर चुकी हैं तारीफ
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही शर्मिन सहगल इन दिनों अपनी फिल्म के प्रोमोशन में काफी व्यक्त है। इस फिल्म से अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मिजान भी हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों की जोड़ी लोगों मे काफी पसंद की गई। इसी बीच शर्मिन सहगल और हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बीच एक अनोखा कनेक्शन सामने आया है।
2 of 4
priyanka chopra
- फोटो : file photo
फिल्म 'मैरी कॉम' और 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान शर्मिन ने बतौर सहायक निर्देशक प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है। इसके अलावा प्रियंका और शर्मिन के बीच एक और कनेक्शन सामने आया है। प्रियंका फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई के किरदार में एक पारंपरिक मराठी महिला के रूप में नजर आई और उनके इस वेशभूषा की काफी तारीफ भी की गई। इस लुक के लिए प्रियंका के मेक अप आर्टिस्ट उदय शिराली ने काफी मदद की और उदय शिराली ने ही 'मलाल' में शर्मिन का भी मेक अप किया है।
3 of 4
Malaal trailer out
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म 'मलाल' में नवरात्रि वाली सीक्वेंस के लिए फिल्माए गए गाने में शर्मिन को पारंपरिक मराठी लड़की के वेशभूषा में उदय शिराली ने तैयार किया और उसके लिए कॉस्ट्यूम तैयार किया है आस्था गनपत मलपेकर ने। आस्था ने ही 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई का भी पहनावा तैयार किया था। इस तरह से 'बाजीराव मस्तानी' की काशीबाई और 'मलाल' की आस्था त्रिपाठी यानी शर्मिन को तैयार करने वाले मेकअप आर्टिस्ट और ड्रेस डिजाइनर एक ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sharmin Segal
- फोटो : instagram
इस बारे में बात चलने पर शर्मिन कहती हैं, "प्रियंका मेरी प्रेरणा हैं, सिर्फ अभिनय को लेकर ही नहीं बल्कि काम के प्रति समर्पण और फोकस को लेकर भी वह मेरे लिए प्रेरणा रही हैं। मैंने प्रियंका के साथ 'बाजीराव मस्तानी' और 'मैरी कॉम' दोनों फिल्मों में काम किया। उनके मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करना मेरे लिए गजब का अनुभव रहा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।