सब्सक्राइब करें

मिस्टर बजाज बनने पर पति करण की बिपाशा ने की खिंचाई, बोलीं- 'बचके रहना से तुझ पर नजर है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 19 Jun 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu teases hubby Karan Singh Grover on Mr Bajaj memes
Karan Singh Grover and Bipasha - फोटो : file photo

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में मिस्टर बजाज की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। मिस्टर बजाज के रोल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) काफी जंच रहे हैं। मिस्टर बजाज का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। खास बात यह है कि करण ने लंबे वक्त बाद टीवी में कमबैक किया है। करण सिंह ग्रोवर के मीम्स को देख बिपाशा बसु भी खुद को रोक नहीं पाईं। बिपाशा ने भी खास अंदाज में पति करण सिंह ग्रोवर की सोशल मीडिया पर खिंचाई की।

Trending Videos
Bipasha Basu teases hubby Karan Singh Grover on Mr Bajaj memes
Karan Singh Grover and Bipasha - फोटो : instagram

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर मीम्स शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा। बिपाशा ने जो मीम शेयर किया है उसमें ऊपर की तस्वीर करण सिंह ग्रोवर की है, दूसरी तस्वीर अनुराग का  किरदार निभा रहे पार्थ सामथान की और तीसरी तस्वीर खुद की। इस तस्वीर के नीचे लिखा है- 'सुना है बजाज इस बार किसी बासू की वॉट लगाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu teases hubby Karan Singh Grover on Mr Bajaj memes
karan, parth and bipasha - फोटो : instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन लिखा- 'बचके रहना रे बजाज, बचके रहना रे, बचके रहना रे बजाज..तुझ पर नजर है..हमारा बजाज।' मिस्टर बजाज के लिए कई एक्टर्स के नाम सामने आए थे लेकिन करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का नाम फाइनल हुआ। मिस्टर बजाज के किरदार के बारे में बात करते हुए करण ने कहा- 'रोनित रॉय की तरह मिस्टर बजाज के रोल को कोई और नहीं निभा सकता। उन्होंने इस किरदार को एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया था। उससे कोई भी अपने आप को मैच नहीं कर सकता। यह बेवकूफी होगी कि हम उसे कॉपी करें।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hmmmm Bachke Rehna Re Bajaj Bachke rehna re... Bachke Rehna Re Bajaj Tujh pe Nazar hain... #humarabajaj

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

Bipasha Basu teases hubby Karan Singh Grover on Mr Bajaj memes
karan singh grover - फोटो : social media

आपको बता दें, करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने साल 2004 में 'कितनी मस्त है जिंदगी' सीरियल से डेब्यू किया था। इसके बाद 'प्रिंसेज डॉली और उसका मैजिक बैग', 'कसौटी जिंदगी की', 'सोलह श्रृंगार', 'परिवार', 'दिल मिल गए', 'तेरी मेरी लव स्टोरीज', 'दिल दोस्ती डांस' और 'कुबूल है' शामिल है। टीवी सीरियल के अलावा करण रियलिटी शोज में भी नजर आए। 

विज्ञापन
Bipasha Basu teases hubby Karan Singh Grover on Mr Bajaj memes
Karan Singh Grover - फोटो : file photo

इन शोज में 'जरा नचके दिखा', 'झलक दिखला जा 3' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' शामिल हैं। टीवी के अलावा करण सिंह ग्रोवर ने फिल्मों का भी रुख किया। करण ने साल 2015 में बिपाशा बसु के साथ 'अलोन' फिल्म की थी। इसके बाद हेट स्टोरी 3 में नजर आए। अलोन फिल्म के बाद बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल, 2016 में शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed