फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2022: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बजी राष्ट्रगान की धुन! सरहद पार से शख्स ने दिया खास तोहफा

Mon, 15 Aug 2022 10:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2022: Pakistani musicians Siyal Khan plays india national Anthem on rabab shares video
सियाल खान - फोटो : सोशल मीडिया

भारत अपनी आजादी के गौरवशाली 75 वर्षों के जश्न में डूबा हुआ है। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश तिरंगे और देशभक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। हर ओर देशभक्ति गीतों की धुन सुनाई दे रही है। लोगों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान 'जय गण मन' गाया। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि सरहद पार भी देश के राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। 

Independence Day 2022: Pakistani musicians Siyal Khan plays india national Anthem on rabab shares video
Independence Day - फोटो : Social Media

दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक म्यूजिशियन ने भारत के राष्ट्रगान की धुन रबाब पर निकाली। उन्होंने बाकायदा इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने यह वीडियो अपने भारतीय दर्शकों के लिए बतौर तोहफा साझा किया है। इस संगीतकार का नाम सियाल खान है। सियाल ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सरहद पार के मेरे दर्शकों के लिए एक तोहफा।'

Independence Day 2022: Pakistani musicians Siyal Khan plays india national Anthem on rabab shares video
Independence Day - फोटो : Social Media

बता दें कि सियाल खान रबाब वादक हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में सियाल ने अपने भारतीय फैंस के राष्ट्रीय पर्व पर यह खास गिफ्ट दिया है। बता दें कि रबाब एक संगीत वाद्य यंत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2022: Pakistani musicians Siyal Khan plays india national Anthem on rabab shares video
Independence Day - फोटो : अमर उजाला

सियाल खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। सियाल की इस वीडियो पर 60 हजार से अधिक लाइक्स आए हैं। वहीं दस हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। सियाल खान का अपना यूट्यूब चैनल भी है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सियाल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दिर के रिहायशी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed