कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कुछ दिन पहले वर्कआउट करते समय तबीयत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था, डॉक्टर के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। फिलहाल जानकारी सामने आई है कि अब कॉमेडियन की हालत में थोड़ा सुधार दर्ज किया है। हालांकि डॉक्टर्स ने बताया है कि उनकी ब्रेन की नस दबी हुई है, जिसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। फैंस और सेलेब्स सभी उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे है। इसी बीच कॉमेडियन के दोस्त और 'बिग बॉस 3' में उनके को-प्रतिभागी रहे विंदू दारा सिंह ने राजू श्रीवास्तव संग बिताए पलों को याद किया है और केआरके यानी कमाल राशिद खान संग उनकी लड़ाई का किस्सा भी साझा किया।
Vindu Dara Singh: बिग बॉस में राजू श्रीवास्तव और KRK में हुई थी लड़ाई, विंदू दारा सिंह ने बताया पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:08 PM IST
सार
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के दोस्त और 'बिग बॉस 3' में उनके को-प्रतिभागी रहे दारा सिंह ने राजू श्रीवास्तव संग बिताए पलों को याद किया है और केआरके यानी कमाल रशीद खान संग उनकी लड़ाई का किस्सा भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन