बॉलीवुड में ऐसे कई स्टारकिड्स मिल जाएंगे जिनको विरासत में एक्टिंग के गुर और फिल्में मिल जाती हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी कलाकार हैं, जो इंडियन आर्मी के बैकग्राउंड से आता है। जहां बच्चों को बचपन से ही अनुशासन सिखाया जाता है न की एक्टिंग। इसके बावजूद भी कुछ सितारे देश के सबसे नामी कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं। ये वो अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। आज ये लोग अपने नाम से जाने जाते हैं और बड़े-बड़े बैनर की फिल्में कर रहे हैं। आर्मी बैकग्राउंड या सेना परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक्टर्स खुद को ‘आर्मी ब्रैट्स’ बुलाते हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में, जिनके परिवारवाले सीमा पर देश की रक्षा करते रहे बल्कि अपनी जान भी देश के नाम कर दी। पढ़िए ऐसे एक्टर्स की पूरी लिस्ट...
Independence Day: आर्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं ये फिल्मी सितारे, अक्षय कुमार से अनुष्का शर्मा तक हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति के पिता दुर्गानंद जिंटा आर्मी में अधिकारी थे। लेकिन प्रीति के पिता की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उस वक्त प्रीति की उम्र 13 साल थी। इस हादसे में उनकी मां भी बुरी तरह घायल हो गईं थीं। फिलहाल प्रीति के भाई दीपांकर भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं।
अक्षय कुमार का भी आर्मी से गहरा रिश्ता रहा है। दिल्ली में जन्मे अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया आर्मी के जवान थे। बाद में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी थी। अमृतसर से दिल्ली आकर वो UNICEF में अकाउंटेंट की नौकरी करने लगे। अक्षय के पिता आर्मी में थे, इसलिए उनका बचपन स्पोर्ट्स में खेलते हुए गुजरा है। अक्षय की माने तो आर्मी बैकग्राउंड से होने की वजह से वो इतने डिसिल्पलींड हैं।
कर्नल अजय कुमार शर्मा के आर्मी में होने की वजह से उनका देशभर में कई जगह ट्रांसफर होता था। अनुष्का का जन्म अयोध्या में हुआ था। अनुष्का के पिता कर्नल के पोस्ट पर थे, जब वो इंडियन आर्मी से रिटायर हुए।
प्रियंका के पिता अशोक और मां मधु, दोनों ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर के पद पर काम करते थे। इसलिए बचपन से ही प्रियंका और उनके भाई को डिसिप्लिन में रहना सिखाया जाता था। साल 2013 में कैंसर की वजह से अशोक चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।