{"_id":"66aaf2c0330ba651f70feb7a","slug":"india-couture-week-2024-vicky-kaushal-rashmika-mandanna-actress-talks-about-chhava-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky-Rashmika: इंडिया कूत्यूर वीक में दिखा विक्की-रश्मिका का जलवा, छावा को लेकर अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky-Rashmika: इंडिया कूत्यूर वीक में दिखा विक्की-रश्मिका का जलवा, छावा को लेकर अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडिया कॉउचर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडिया कूत्यूर वीक 2024 के ग्रैंड फिनाले में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस शानदार फैशन वीक का समापन 31 जुलाई को दिल्ली में हुआ। शो में दोनों सितारों ने अपने शानदार लुक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लहंगे में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बालों और स्मोकी आई मेकअप के साथ उन्होंने लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। वहीं, हल्के सुनहरे रंग शेरवानी में विक्की कौशल बेहद हैंडसम लग रहे थे।
3 of 5
इंडिया कूत्यूर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
रश्मिका मंदाना और विक्की जल्द ही 'छावा' में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए का अपना अनुभव साझा किया। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, और रश्मिका उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडिया कूत्यूर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
एएनआई से बात करते हुए रश्मिका ने कहा, "छावा की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मजा आया। हमने छावा को लेकर चीजें गुप्त रखी हैं, क्योंकि हम इसे आप सभी के लिए खूबसूरती से पेश करना चाहते हैं। मुझे विक्की के साथ काम करके बहुत मजा आया और आज मैं उनके साथ रैंप पर चल रही हूं, जिसने इसे और खास बना दिया। हमारे पास आपके लिए कुछ बहुत ही रोमांचक है। इसका बेसब्री से इंतजार करें।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।