सब्सक्राइब करें

देश लड़ रहा चीनी आफत से, ये बॉलीवुड सितारे कर रहे चीन में बने उत्पादों का धड़ल्ले से प्रचार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 24 Apr 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
India is fight with Coronavirus Bollywood celebrties using China made TikTok app
Kartik Aaryan, Tiktok and Ekta Kapoor - फोटो : file photo

कोरोना से लड़ाई में भारत की मुहिम भले चीन से आई खराब टेस्ट किट से कमजोर हुई हो, हिंदी सिनेमा के सितारे चीन की कंपनियों के लिए मुंबई में अब भी पलक पांवड़े बिछाए बैठे हैं। कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक के ब्रांड अंबेसडर की तरह काम करते दिख रहे हैं। तो एकता कपूर ने अब जूम मीटिंग ऐप का प्रचार प्रसार करने का बीड़ा उठा लिया है।

Trending Videos
India is fight with Coronavirus Bollywood celebrties using China made TikTok app
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधित - फोटो : Social Media

कोरोना संकट के पीछ चीन की औपनिवेशिक थ्योरी भी पूरी दुनिया में चर्चा में है। चीन की कुछ कंपनियों ने कोरोना संकट के दौरान दूसरे देशों में वहां की कंपनियां हथियाने की कोशिश भी की। इसके बाद भारत सरकार समेत तमाम देशों ने इस संकट की खड़ी में विदेशी निवेश के कानून कड़े किए हैं। लेकिन, चीन अपने हथकंडों से बाज नहीं आ रहा। इस बार उसने दिल्ली की बजाय मुंबई से जोर लगाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन के एक वीडियो की काफी तारीफ की। इसके लिए प्रधानमंत्री से सिफारिश करने वाले मुंबई के एक फिल्म निर्माता पर इन दिनों सूचना ब्यूरो (आईबी) की नजरें भी टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India is fight with Coronavirus Bollywood celebrties using China made TikTok app
Kartik Aaryan - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री से मिली शाबाशी के बाद अपने वीडियो टिकटॉक पर प्रचारित करने शुरू कर दिए हैं। टिकटॉक की टक्कर भारतीय बाजार में चीन के ही एक और वीडियो एप हेलो से हो रही है। हेलो ने हाल ही में कुछ फिल्मी हस्तियों को मोटी रकम देकर उनसे वीडियो बनवाने शुरू किए हैं। इन वीडियो की खबरें बनवाने के लिए हेलो की टीम देश के बड़े मीडिया घरानों के मनोरंजन संपादकों से लगातार संपर्क करती रही है। टिकटॉक की टीम भी पूरी कोशिश में है कि कोरोना काल में उनका काम भारत में कम न हो। टीवी एक्टर कुशाल टंडन इसे लेकर काफी गुस्से में भी है। वह कहते हैं, ‘कोरोना चीन की देन है। और ये लोग चीनी टिक टॉक के ही ब्रांड अंबेसडर बने पड़े हैं।‘

 

India is fight with Coronavirus Bollywood celebrties using China made TikTok app
tiktok - फोटो : amar ujala

टिक टॉक के अलावा वीडियो मीटिंग के एप जूम को लेकर भी भारतीय कंपनियां काफी सतर्क हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय आईटी कंपनी निहिलेंट टेक्नोलॉजीस के सीईओ एल सी सिंह कहते हैं, “ज्यादातर भारतीय आईटी कंपनियों ने माइक्रोसॉफ्ट या गूगल के एप का इस्तेमाल मीटिंग के लिए करना शुरू कर दिया है। जूम के इस्तेमाल के प्रति भारत सरकार ने भी सचेत किया है और देशी कंपनियों को सरकार की इस मंशा का पालन करना चाहिए। जूम भले अपनी कंपनी अमेरिकी बताती हो लेकिन उसके सारे सर्वर चीन में हैं और ये व्यक्तिगत डाटा चोरी की एक बड़ी कोशिश भी हो सकती है।”

विज्ञापन
India is fight with Coronavirus Bollywood celebrties using China made TikTok app
ekta kapoor - फोटो : Social Media

लेकिन, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री सरकार की मंशा या देशहित की बजाय अर्थहित से चलती है। कार्तिक आर्यन अगर टिकटॉक के प्रचार में लगे हैं, तो उनकी करीब प्रोड्यूसर एकता कपूर पूरी टीवी इंडस्ट्री के फोन और लैपटॉप पर जूम एप डाउनलोड करा देने को कमर कस चुकी हैं। एकता कपूर की तरफ से मुंबई की पूरी मीडिया और टीवी के तकरीबन सभी बड़े कलाकारों को शुक्रवार शाम होने वाली जूम वीडियो कांफ्रेस का न्यौता भेजा गया है। कई पत्रकारों ने अपने मोबाइल या लैपटॉप पर जूम एप को डाउनलोड करने से इंकार किया तो एकता कपूर तो अब इस कांफ्रेस में शामिल नहीं हो रही है लेकिन टीवी इंडस्ट्री के एक दर्जन से ज्यादा चेहरे जूम एप के प्रचार के लिए तैयार हो चुके हैं।

बाइस्कोप: आज ही के दिन रिलीज हुई थी मिथुन की फिल्म 'वारदात', जेम्स बॉन्ड ने की थी गन मास्टर की तारीफ

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed