{"_id":"5cd24a97bdec22073b6520f7","slug":"india-s-most-wanted-arjun-kapoor-on-marriage-rumours-with-malaika-arora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका के साथ शादी में देरी के सवाल पर बोले अर्जुन कपूर, मेरे पास छुपाने की कोई वजह...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका के साथ शादी में देरी के सवाल पर बोले अर्जुन कपूर, मेरे पास छुपाने की कोई वजह...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 08 May 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसी खबरें आ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 18 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। ईस्टर की वजह से शादी की तारीख में बदलाव की भी खबरें आईं लेकिन अब बीते कुछ दिनों से इन दोनों की शादी से जुड़ी खबरें जैसे गायब सी हो गई हैं। हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करते हैं।
2 of 5
malaika arjun
इन दिनों अर्जुन जहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की शूटिंग में बिजी हैं वहीं मलाइका के पास अभी फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। अर्जुन जोर शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन से जब मलाइका के साथ शादी पर सवाल किया गया तो अर्जुन ने कुछ ऐसा जवाब दिया।
3 of 5
malaika arjun
NBT से बातचीत में अर्जुन ने कहा- 'नहीं, मैं शादी नहीं कर रहा हूं और मैं यह कह चुका हूं कि जब मैं शादी करूंगा, तो बता दूंगा। मुझे छुपाने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ मीडिया ने बहुत अच्छा बर्ताव किया है। मैं मानता हूं कि जब मुझे उनके सपोर्ट और रिस्पेक्ट की जरूरत थी कि उन्होंने बहुत ही अच्छे से बिहेव किया, एक दूरी बनाए रखी, तो मैं अपनी शादी की खबर क्यों छुपाऊंगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
अर्जुन ने कहा- 'जब आपने मुझे इज्जत दी है तो मैं भी आप सबको इज्जत दूंगा और जब सही समय आएगा, तो मैं आपके जरिए यह बात लोगों तक पहुंचा दूंगा। मेरे पास छुपाने की कोई वजह नहीं है और मैं नहीं छुपाऊंगा। इस वक्त मैं इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड हूं, लेकिन मोस्ट वॉन्टेड मुंडा बिल्कुल नहीं हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor
- फोटो : instagram
बात करें फिल्म की तो फिल्म की कहानी इंडियन ओसामा को पकड़ने पर आधारित है। जहां अर्जुन कपूर के साथ 4 और साथी बिना हथियार के बम ब्लास्ट के आरोपी को पकड़ने नेपाल तक जाते हैं। यह फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म का डायरेक्शन राज कुमार गुप्ता ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।