India Ultimate Warrior: पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे विद्युत जामवाल और अक्षय कुमार, फैंस बोले- एक साथ दिखेंगे दो खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
प्रोमो को शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा कि योद्धा वह है जो अपने शरीर में हर चीज का अनुभव करता है, यह जानते हे कि यह उनका अपना अनुभव है। अक्षय कुमार को शो में शामिल करना बहुत ही मजेदार होगा। अक्षय कुमार 11 मार्च को शो में स्पेशल गेस्ट की तरह हिस्सा लेंगे।
फैंस को पसंद आ रहा प्रोमो
विद्युत जामवाल ने जैसे ही ट्विटर पर शो का वीडियो शेयर किया फैंस उसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। दोनों खिलाड़ियों के एक साथ स्क्रीन पर आने से फैंस खुश हैं। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा कि किसी फिल्म में ना सही पर एक साथ दोनों खिलाड़ियों को देखने का मौका तो मिला। वहीं, कई फैंस ने दोनों को बधाई दी।
अक्षय कुमार ने बताई शो करने की वजह
अक्षय कुमार ने बताया कि मैं नौ साल का था जब मैंने मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करना शुरू किया था और आज मेरे पास जो कुछ भी है वो इसी की वजह से है। जब शो के निर्माता मेरे पास आए और इस शो के बारे में बताया तो मैं उसी वक्त इससे प्रभावित हो गया था। यह रियलिटी शोज में अलग से स्टैंड आउट करेगा और मुझे यकीन है कि दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।
डोजो मास्टर की भूमिका में रहेंगे विद्युत
विद्युत जामवाल ने कहा कि इस शो में डोजो मास्टर की भूमिका निभाना मेरे लिए समृद्ध की बात है क्योंकि मैंने इस विषय को जिया है। मेरा काम परम योद्धा की खोज करना है। ऐसा व्यक्ति जो किसी भी क्षण अपने मन, शरीर और आत्मा के साथ सब कुछ अनुभव करता है। शो को बनाने के लिए हमने कलारीपयट्टू से क्राव मागा तक शोध किया। इस शो का कॉन्सेप्ट एकदम अलग है, जिसके लिए बहुत रिसर्च की गई है।

कमेंट
कमेंट X