अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपना नया शो लेकर आने वाली हैं। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर नये शो 'शेप ऑफ यू' का टीजर रिलीज किया है। शिल्पा के मेहमान के रूप में जैकलीन फर्नांडिस भी टीजर में नजर आ रही हैं। शो में जैकलीन अपने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बात आने पर शिल्पा के साथ हंसते हुए दिख रही हैं।
Shilpa Shetty Show: शिल्पा और जैकलीन ने 'कंट्रोवर्सी' को लेकर लगाए ठहाके, कहा-हम तो अपनी जिंदगी जिएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपना नया शो लेकर आने वाली हैं। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर नये शो 'शेप ऑफ यू' का टीजर रिलीज किया है। शिल्पा के मेहमान के रूप में जैकलीन फर्नांडिस भी टीजर में नजर आ रही हैं। शो में जैकलीन अपने से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बात आने पर शिल्पा के साथ हंसते हुए दिख रही हैं।
शिल्पा के इस नए शो में शमिता शेट्टी, मसाबा गुप्ता, शहनाज गिल, ताहिरा कश्यप, बादशाह और रकुल प्रीत भी नजर आएंगी। शो में शिल्पा गेस्ट से फिटनेस, मेंटल हेल्थ और उनके डाइट को लेकर बात करेंगी। शो के टीजर में दिख रहा है कि सभी गेस्ट अपनी फिटनेस और मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात रख रहे हैं।
मेंटल हेल्थ पर जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि मैं थोड़ा अकेलेपन से गुजर रही थी। बता दें कि ठग सुकेश और जैकलीन की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। जिसके बाद जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर प्राइवेसी को ध्यान में रखने की बात कही थी। वहीं शिल्पा के शो के टीजर के अंत में शिल्पा कहती दिख रही हैं कि कंट्रोवर्सी हो या ना हो, हम अपनी जिंदगी जिएंगे। भाड़ में जाए लोग। जिसपर जैकलीन और शिल्पा ठहाके लगाते हैं।
पिछले साल जैकलीन और शिल्पा शेट्टी दोनों की जिंदगियां विवादों में घिर गई थी। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। राज पर कथित तौर पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एक ऐप के जरिए स्ट्रीमिंग करने के आरोप लगा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। वहीं जैकलीन का नाम मनी लॉन्ड्रिंग में आया था। जिसके बाद ईडी ने जैकलीन से कई बार पूछताछ की थी।

कमेंट
कमेंट X