सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Attack Part 1: कल आएगा जॉन अब्राहम की फिल्म का ट्रेलर, इस दिन सिनेमाघरों में करेंगे 'अटैक'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 06 Mar 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
trailer of john Abraham film Attack to be out on March 7
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्शन फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। जॉन अब्राहम स्टारर एक्शन-थ्रिलर 'अटैक' (पार्ट 1) का ट्रेलर कल यानि सोमवार को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है और इसमें जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में जॉन के दोनों हाथों में बंदूक है और वह फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे एक  हेलीकॉप्टर उड़ता दिखाई दे रहा है। जॉन ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा है- 'अटैक के लिए तैयार रहें।' अटैक पार्ट 1, 1 अप्रैल 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Trending Videos
trailer of john Abraham film Attack to be out on March 7
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्माण डॉ. जयंतीलाल गड़ा, जॉन अब्राहम और अजय कपूर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फैंस को जॉन का लुक पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने तारीफों की बौछार की है। एक फैन ने लिखा, 'मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं'। दूसरे ने लिखा, 'साल का सरप्राइज पैकेज।' कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में फायर और दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
trailer of john Abraham film Attack to be out on March 7
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

फिल्म अटैक की कहानी एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे एक बम ब्लास्ट से बचाने के बाद भारत का सुपर सोल्जर बनाया जाता है। पहले ये फिल्म 28 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, किन्ही कारणों की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म को लक्ष्यराज आनंद ने डायरेक्ट किया है।

trailer of john Abraham film Attack to be out on March 7
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय जॉन पठान फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पठान में जॉन अब्राहम के अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग स्पेन और दुबई में हो रही है। 25 जनवरी 2023 को ये फिल्म रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed