फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Pak: 'कटोरी' के साथ टीम इंडिया को सपोर्ट करते दिखे कार्तिक आर्यन, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Sun, 28 Aug 2022 10:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan match asia cup Kartik Aaryan drops adorable video to support indian cricket team
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी रविवार को एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है। क्रिकेट के इतने बड़े मैच पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक की निगाहें हैं। हर भारतीय आज टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट कर रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी भारतीय टीम को सपोर्ट करते नजर आए। 

India vs Pakistan match asia cup Kartik Aaryan drops adorable video to support indian cricket team
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

कार्तिक ने रविवार की शाम अपना एक छोटा सा वीडियो फैंस के लिए साझा किया। इस वीडियो में एक्टर अपने पेट के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में कार्तिक को ब्लू टी-शर्ट में देखा जा सकता है। उनके बगल में उनकी पेट 'कटोरी' भी है। वहीं पीछे की ओर टीवी पर मैच चल रहा है। इस पोस्ट के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'मैं और कटोरी तैयार हैं। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान।' 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

India vs Pakistan match asia cup Kartik Aaryan drops adorable video to support indian cricket team
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। लोग जमकर भारत का समर्थन कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भारत जरूर जीतेगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा,  'हम जरूर जीतेंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इंडिया पाकिस्तान का मैच रूह बाबा के साथ।' इसके अलावा बहुत से लोग इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Pakistan match asia cup Kartik Aaryan drops adorable video to support indian cricket team
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह अपनी पिछली फिल्म की को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। इस फिल्म का नाम 'सत्यप्रेम की कथा' है। इस फिल्म को अगले साल 29 जून को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक 2020 की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक शहजादा में कृति सनोन के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे। वह हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही 'कैप्टन इंडिया' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में वह एक वायुसेना अधिकारी के रोल में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed