{"_id":"5d0625418ebc3e268e1289af","slug":"india-vs-pakistan-ranveer-singh-surprise-visit-to-manchester-cheers-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को चीयर करने मेनचेस्टर पहुंचे रणवीर सिंह, अनोखे अंदाज में कर रहे कमेंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीम इंडिया को चीयर करने मेनचेस्टर पहुंचे रणवीर सिंह, अनोखे अंदाज में कर रहे कमेंट्री
Sun, 16 Jun 2019 05:33 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Jun 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
RANVEER SINGH
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा मुकाबला शुरू हो चुका है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। इस मैच पर दोनों ही देश समेत दुनियाभर के फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच मेनचेस्टर क्रिकेट ग्राउंड से रणवीर सिंह की मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।
RANVEER SINGH
- फोटो : Twitter
रणवीर यहां टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में रणवीर अपने मजेदार अंदाज में क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद हैं। इस दौरान इनके साथ शिखर धवन भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Look who's keeping @SDhawan25 entertained on the sidelines! 👀 @RanveerOfficial | #CWC19 | #INDvPAK pic.twitter.com/DtYKqprYwP
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 16, 2019
RANVEER SINGH
- फोटो : Twitter
इतना ही नहीं रणवीर मैच की कमेंट्री भी कर रहे हैं। रणवीर अपनी आगामी फिल्म 83 के सिलसिले में लंदन में हैं। बात करें मैच की तो शुरुआती कुछ ओवर्स में धीमी और संयमित शुरुआत देने के बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
Look who gave a low down of the BIG CLASH between India & Pakistan LIVE from Old Trafford before the start of the game - @RanveerOfficial himself #TeamIndia #INDvPAK #CWC19 🇮🇳💙😎👌 pic.twitter.com/NaNKOY5YEw
— BCCI (@BCCI) June 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
RANVEER SINGH
- फोटो : instagram
इस दौरान रणवीर बोमन ईरानी और वीरेंद्र सहवाग के साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिए। बात करें रणवीर सिंह की तो वह दीपिका पादुकोण के साथ कबीर खान के निर्देशन वाली फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
83 team
- फोटो : Twitter
अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।