फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UAE में भारत के राजदूत का बड़ा खुलासा, बताया कब तक लाया जाएगा श्रीदेवी का शव

Tue, 27 Feb 2018 09:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Indian ambassador to UAE Navdeep Suri opens up on Sridevi death and process of returning to India
श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मौत की खबर के बाद तरह -तरह की बातें सामने आ रही हैं। अभी भी श्रीदेवी का शव भारत नहीं पहुंच पाया है। इसी बीच UAE में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी की मौत में मीडिया का इंटरेस्ट समझ में आता है लेकिन तरह-तरह के कयास समझ से परे हैं। 

 
Indian ambassador to UAE Navdeep Suri opens up on Sridevi death and process of returning to India
सूरी ने कहा, 'ध्यान रखा जाए कि हम दुबई की अथॉरिटीज के साथ काम कर रहे हैं और पूरी कोशिश में हैं कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भिजवा दें। हम अपना काम कर रहे हैं। हम श्रीदेवी की फैमिली के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम उनका दर्द समझ सकते हैं।'
 
Indian ambassador to UAE Navdeep Suri opens up on Sridevi death and process of returning to India
सूरी ने आगे कहा, 'हमारे अनुभव के मुताबिक ऐसे केस में प्रॉसेस पूरा होने में दो से तीन दिन लगते हैं। हम इस मामले को पूरी तरह से एक्सपर्ट्स पर छोड़ते हैं कि वे मौत के कारणों का पता लगा सकें।'
बता दें कि इससे पहले श्रीदेवी की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई जिसमें उनकी मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया है। इससे पहले कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की संभावना जताई गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian ambassador to UAE Navdeep Suri opens up on Sridevi death and process of returning to India
- फोटो : Instagram
कयास हैं कि श्रीदेवी होटल के बाथटब में गिर गईं जिसके बाद डूबने से उनकी मौत हो गई। उनके शरीर में शराब के अंश भी मिले जिससे कहा जा रहा है कि वे शराब के नशे में थीं। खबर थी कि बोनी कपूर सहित उनके बाकी फैमिली मेंबर्स से भी दुबई पुलिस ने लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन
Indian ambassador to UAE Navdeep Suri opens up on Sridevi death and process of returning to India
इस बीच बोनी कपूर के छोटे भाई अनिल कपूर के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण,  शबाना आजमी, करण जौहर, सारा अली खान, ईशान खट्टर, समेत कई सेलेब्स अब तक उनके घर जा चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed