फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन भारतीय सितारों ने विदेशी धरती पर ली अंतिम सांस, अचानक आई मौत की खबर से फैंस को लगा था तड़का झटका

Mon, 05 Feb 2024 11:41 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 05 Feb 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
Indian Celebrities died outside India dev anand sridevi mukesh Farooq Shaikh mehmood know their death reason
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे अपनी अदाकारी के दम पर फैंस का दिल जीत लेते हैं। वह दर्शकों के दिल में खास जगह रखते हैं। फैंस उनसे खास जुड़ाव महसूस करते हैं, लेकिन फैंस उस समय टूट जाते हैं, जब उनके पसंदीदा सितारे इस दुनिया को अलविदा कह जाते हैं और यह दुख तब और बढ़ जाता है, जब सितारों का आकस्मिक निधन होता है। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं, जब वह अपने इवेंट और फैंस के लिए हंसते-हंसाते देश से बाहर गए हैं, लेकिन लौटकर नहीं आए। आज हम इस खबर में उन भारतीय सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मौत विदेश में हुई।

Indian Celebrities died outside India dev anand sridevi mukesh Farooq Shaikh mehmood know their death reason
महमूद अली - फोटो : X

महमूद
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है कॉमेडी के बादशाह महमूद का। महमूद ने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी को नया मुकाम दिया। अपने समय में मेहमूद अपनी कॉमेडी से फिल्म के हीरो पर भी भारी पड़ जाते थे। फिल्मों में मेहमूद के लिए अलग से कॉमेडी सीन्स लिखे जाते थे। महमूद की यादगार फिल्मों में 'पड़ोसन', 'बॉम्बे टू गोवा', 'कुंवारा बाप', 'गुमनाम' शामिल हैं। 23 जुलाई 2004 को 72 साल की उम्र में सबको हंसाने वाले अचानक सबको रुलाकर चले गए। महमूद की मौत अमेरिका के डनमोर, पेन्सिलवेनिया शहर में हुई। निधन से पहले वह लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे और उनकी सेहत खराब रहती थी। महमूद का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ था।

Indian Celebrities died outside India dev anand sridevi mukesh Farooq Shaikh mehmood know their death reason
देव आनंद - फोटो : X

देव आनंद
इस लिस्ट में अगला नाम आता है देव आनंद का। देव आनंद ने हिंदी सिनेमा को नया रूप देने के साथ साथ इंडस्ट्री को कई सुपरहिट कलाकार भी दिए हैं, जिनमें से एक जीनत अमान भी हैं। देव आनंद ने भी इंडिया से बाहर विदेश में दम तोड़ा था। दिवंगत अभिनेता के करीबियों का कहना था कि वह हमेशा से यही चाहते थे कि उनकी मृत्यु विदेश में हो, ताकि कोई उनकी डेथ बॉडी न देख सकें। इसके पीछे की वजह यह थी कि वह चाहते थे कि देश में वह हमेशा उसी तरह याद किए जाने चाहिए, जिस जिंदादिली के साथ वह अब तक फैंस के दिल में बसे हुए थे। 88 साल की उम्र में तीन दिसंबर 2011 को देव आनंद की मौत लंदन में हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। मृत्यु के समय उनके बेटे सुनील अभिनेता के साथ थे और उन्होंने विदेश में ही अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Celebrities died outside India dev anand sridevi mukesh Farooq Shaikh mehmood know their death reason
गायक मुकेश - फोटो : X

मुकेश
हिंदी सिनेमा के महान गायक दिवंगत मुकेश का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अपनी गायकी से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले मुकेश आज भी फैंस के दिल में बसते हैं। 27 अगस्त 1976 को 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मुकेश की मृत्यु हो गई थी। जब मुकेश का निधन हुआ, तब वह अमेरीका के डेट्रॉयट शहर में थे। मुकेश वहां एक स्टेज प्रोग्राम में भाग लेने गए थे। वही कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Indian Celebrities died outside India dev anand sridevi mukesh Farooq Shaikh mehmood know their death reason
श्रीदेवी - फोटो : X

श्रीदेवी
श्रीदेवी के आकस्मिक निधन की खबर से देशभर में ही नहीं विदेश में भी लोग हैरान हो गए थे। किसी के लिए भी इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल था। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जब अभिनेत्री का निधन हुआ, तब वह दुबई में थीं, जहां वह अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में भाग लेने गयी थीं। श्रीदेवी के निधन के दो दिनों के बाद उनका पार्थिव शरीर बड़ी ही मुश्किलों के बाद इंडिया लाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed