70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा हाल ही में की गई थी। इस साल पोन्नियिन सेल्वन- 1 को चार कैटेगरी में पुरस्कार मिले हैं। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।
National Awards: 'लगान' से लेकर 'आरआरआर' तक, इन फिल्मों ने जीते सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में आमिर खान की लगान पहले नंबर पर है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने देश के साथ विदेश में भी धमाल मचा दिया था। साल 2001 में आई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक, सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी की श्रेणी में आठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे।
रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। दर्शकों को फिल्म की कहानी के साथ संजय का निर्देशन और सभी कलाकारों की अदाकारी भी खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के श्रेणी में सात राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे।
शबाना आजमी अभिनीत गॉडमदर साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अपने अभिनय से शबाना ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हिंदी, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक, सर्वश्रेष्ठ गीत की श्रेणी में कुल छह राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।
गॉडमदर के अलावा साल 2002 में आई फिल्म कन्नथिल मुथामित्तल साल 2010 में आई आदुकलम और 2022 में रिलीज हुई आरआरआर ने भी अलग अलग श्रेणियों में कुल छह राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है।
200Cr Stree2: शाहरुख और रणबीर कपूर की लीग में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, जानिए चौथे दिन क्या कर डाला बड़ा कारनामा