{"_id":"5c21e45abdec2256a770548e","slug":"indian-idol-10-winner-salman-s-first-interview-speak-first-house-roof-will-be-repaired","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 10 के विजेता सलमान का पहला इंटरव्यू-बोले-पहले घर की छत ठीक करवाउंगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियन आइडल 10 के विजेता सलमान का पहला इंटरव्यू-बोले-पहले घर की छत ठीक करवाउंगा
Tue, 25 Dec 2018 01:35 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहद गरीब परिवार से उठकर इंडियन आइडल 10 के विजेता बन चुके सलमान अली कुछ समय पहले तक सिर्फ सपने संजोते थे, लेकिन उनकी काबिलियत ने उन्हें बुलंद पर पहुंचा दिया। क्या आप जानते हैं कि सलमान अली वरूण धवन की फिल्म सुई-धागा में गाना गा चुके हैं। इतना ही नहीं सलमान टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य में भी अपनी आवाज दे चुके हैं।
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
बता दें सलमान अली हरियाणा के मेवात से ताल्लुक रखते हैं। जीतने के बाद सलमान अली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह गरीबी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। वह सिर्फ 9वीं तक ही पढ़ पाए थे। उनके पास आगे पढ़ने के लिए पैसे नहीं थे। सलमान कहते हैं कि वह शिक्षा का महत्व जानते हैं। अब वो अपनी पढ़ाई पूरी करेंगें।
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
शो को लेकर सलमान अली का कहना है कि दिल के किसी कोने में यकीन था कि मैं फाइनल तक पहुंच जाउंगा। शो जीतना एक सपने जैसा है। मैं एक ऐसे बैकग्राउंड से आता हूं जिसमें मेरी 4 पीढ़ियों ने सिंगिंग में अपने करियर को चुना। मेरे परिवार के लोग शादियों और जागरण में परफॉर्म करते हैं, लेकिन नेशनल टेलीविजन पर गाना बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
सलमान आगे कहते हैं कि मैंने अपने परिवार को गर्व महसूस कराया है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। और इसे जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वहीं विनिंग अमाउंट को लेकर सलमान का कहना है कि मैं सबसे पहले वह कर्ज चुकाउंगा जो मेरे परिवार वालों ने बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया था। मैं गरीब परिवार से हूं, घर के हालात ठीक नहीं हैं। घर की छत को ठीक कराना है।
विज्ञापन
indian idol 10
- फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं सलमान अली का कहना है कि बॉलीवुड में काम करना मेरा सपना है। मैं चाहता हूं की संगीत के बादशाह ए.आर रहमान के साथ काम करू, यह मेरा सबसे बड़ा सपना है। सलमान का कहना है कि वह इस पैसे का कुछ हिस्सा संगीत सीखने पर खर्च करेंगे।