फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: पवनदीप और अरुणिता के बाद हिमेश रेशमिया ने सवाई भट्ट को दिया ब्रेक, जल्द मचाएंगे धमाल

Tue, 29 Jun 2021 10:58 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 29 Jun 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
Indian idol 12 Himesh Reshammiya launches Sawai Bhatt in new album
हिमेश रेशमिया-सवाई भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के जज हिमेश रेशमिया ने शो के दो सिंगर्स पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का पहला गाना रिलीज किया। लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया है। वहीं, अब हिमेश रेशमिया ने सवाई भट्ट को अपने नए एल्बम से डेब्यू करने का मौका दिया है। हिमेश रेशमिया ने बताया कि वे जल्द ही सवाई भट्ट के साथ एक नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बड़े से पोस्ट के साथ एलान किया है।



उन्होंने लिखा है, कंपोजर के तौर पर मेरे नए एल्बम 'हिमेश के दिल से' का पहला गाना सवाई भट्ट गाएंगे। उन्होंने हाल ही में गाना रिकॉर्ड किया है और मैं जल्द ही गाने की रिलीज डेट अनाउंस करूंगा। भले ही ये गाना सवाई का डेब्यू गाना हो लेकिन सवाई ने इसे जबरदस्त अंदाज से गाया है। आप सभी को ये काफी पसंद आएगा। आपने तेरा सुरूर, तेरे बगैर को जो प्यार दिया है। उतना ही प्यार सवाई के इस गाने को भी दीजिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)


 
Indian idol 12 Himesh Reshammiya launches Sawai Bhatt in new album
हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram

बता दें कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल फिनाले में पहुंचने से पहले ही म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। दरअसल, हिमेश रेशमिया ने दोनों को लॉन्च किया है। इसके साथ ही आज इनका पहला गाना 'तेरे बगैर' रिलीज हो चुका है। सिंगर हिमेश रेशमिया के आने वाले म्यूजिक एल्बम 'Moods With Melodies' का दूसरा  गाना 'तेरे बगैर' रिलीज हो गया है। जिसे उन्होंने ही कंपोज किया और लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे हैं। वहीं पवनदीप और अरुणिता ने इस गाने पर अपनी आवाज दी है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

Indian idol 12 Himesh Reshammiya launches Sawai Bhatt in new album
सवाई भट्ट - फोटो : You tube

इंडियन आइडल सीजन 12 के प्रतियोगी सवाई भट्ट के शो से बाहर हो जाने से हर कोई हैरान था। मोहम्मद दानिश, निहाल टौरो और सवाई भट्ट तीनों प्रतियोगी डेंजर जोन में थे। लेकिन कम वोट मिलने की वजह से सवाई भट्ट को सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर होना पड़ा। उनके इविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian idol 12 Himesh Reshammiya launches Sawai Bhatt in new album
सवाई भट्ट - फोटो : You Tube

सवाई भट्ट ने जाते जाते कहा था कि, 'इंडियन आइडल बहुत बड़ा मंच है और आज इस मंच पर मुझे गाने का मौका मिला। लोगों का सपना होता है यहां आने का। गाना किस तरह गाया जाता है और बहुत सारी चीजें सीखने को मिली यहां पर। ये मेरा सपना है और मैं इसे जरूर पूरा करूंगा'।

विज्ञापन
Indian idol 12 Himesh Reshammiya launches Sawai Bhatt in new album
सवाई भट्ट - फोटो : You tube

बता दें, सवाई जब शो में ऑडिशन देने आए थे तब उन्होंने अपना परिचय दिया था कि वो राजस्थान के किसी गांव से ताल्लुक रखते हैं। सवाई ने अपने बारे में बताया था कि वो बहुत गरीब परिवार से आते हैं। उनके यहां कठपुतली का काम होता है, जो कि अब ज्यादा चलन में नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed