एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा शो में बिट्टू की बुआ का किरदार निभाकर मशहूर हुई अभिनेत्री उपासना सिंह 29 जून को अपना जन्मदिन मना रही है। उपासना का जन्म होशियारपुर में हुआ था। कॉमेडी से सभी को गुदगुदाने को मजबूर कर देने वाली उपासना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस की थी। उपासना सिंह ने टीवी सीरियल्स के साथ बॉलीवुड से लेकर पंजाबी सिनेमा तक काम किया है। उपासना सिंह ने बॉलीवुड में साल 1986 में फिल्म 'बाबुल' से डेब्यू किया था। वह अबतक लगभग 75 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
फिल्मों के अपना खास जगह बनाने के बाद उपासना ने टीवी का रुख किया था और उन्हें यहां भी सफलता हाथ लगी थी। फिल्म जुदाई में उपासना सिंह ने केवल तीन शब्द बोले थे- अब्बा डब्बा चब्बा और इसी से वह दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई थी। उपासना के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने 1988 में राजस्थानी फिल्म से शुरूआत की। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थई। उपासना ने कई रीजनल फिल्मों में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई सर्पोटिंग रोल किए हैं। वे 'डर', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', "मुझसे शादी करोगी', 'जुदाई' जैसी फिल्मों में नजर आई। फिल्मों में आने से पहले उन्हें डॉक्टर बनना था लेकिन नसीब को कुछ और मंजूर था। उपासना फिल्मों में ही नहीं टीवी जगत में भी मशहूर है कई टीवी सीरियल में वो नजर आ चुकी है।
3 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों के अलावा उपासना कई टीवी शोज भी कर चुकी हैं। उपासन ने 'राजा की आएगी बारात', 'बानी-इश्क दा कलमा', 'मायका', 'सोनपरी' जैसे टीवी सीरियल किए, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से मिली। इस शो में वे पिंकी बुआ का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उपासना सिंह ने टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया के एक्टर नीरज भारद्वाज से शादी की है। मगर शादी के चार-पांच साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। हालात, तलाक तक पहुंच गए थे। अलगाव के दौरान ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। उपासना ने अपनी बर्थडे पार्टी में पति को बुलाया तक नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के होशियारपुर की उपासना ने टीवी सीरियल 'ऐ दिल-ए नादान' में एक्टर नीरज भारद्वाज के साथ काम किया। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और शादी का फैसला कर लिया। साल 2009 में दोनों ने शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।