फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: अरुणिता का गाना सुनकर जावेद अख्तर को आई इस गायिका की याद, बोले- आपकी सिंगिंग...

Wed, 23 Jun 2021 12:12 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Javed Akhtar Says Arunita Kanjilal Reminds Him Of Lata Mangeshkar
अरुणिता और जावेद अख्तर - फोटो : Insatagram- @sonytvofficial

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में हर वीकेंड के एपिसोड में कोई न कोई खास मेहमान जरूर आता है। बीते सप्ताह लेजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर आनंद जी शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आए थे। तो वहीं आने वाले सप्ताह में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर बतौर मुख्य अतिथि शो का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान शो के सभी प्रतिभागी जावेद साहब के आगे अपनी खास परफॉर्मेंस पेश करेंगे। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में प्रतियोगी अरुणिता गाना गाती हुई दिख रही हैं। ये गाना फिल्म 'वीर जारा' का तेरे लिए हम है जिए है। अरुणिता की आवाज में ये गाना सुनते हुए जावेद अख्तर और सभी जजेस उनकी परफॉर्मेंस का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके बाद जावेद साहब अरुणिता की तारीफ करते हैं और बताते हैं कि उनकी आवाज सुनकर उन्हें किस मशहूर गायिका की याद आ गई।



जावेद साहब को आई लता मंगेशकर की याद
अरुणिता का गाना सुनकर सभी खुश हो जाते हैं और जावेद अख्तर उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, 'इन्होंने लता जी की याद दिला दी।' अरुणिता के लिए ये तारीफ काफी अच्छी है और वहां बैठीं जज सोनू कक्कड़ भी खुश नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Indian Idol 12: Javed Akhtar Says Arunita Kanjilal Reminds Him Of Lata Mangeshkar
आनंदजी, किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बीते सप्ताह भी शो काफी मजेदार रहा था। वीकेंड स्पेशल एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचे आनंदजी ने राजेश खन्ना और किशोर दा से जुड़ा किस्सा सभी को सुनाया था। शो में आनंदजी ने किशोर दा से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा था कि उन्हें अपनी मौत का पूर्वाभास हो गया था। उन्होंने बताया था कि, 'किशोर दा ने कहा था कि मैंने तीन गाने बना रखे हैं। मेरा अंतिम संस्कार यहां नहीं खंडवा में होगा। वो गाने ‘रोते हुए जाते हैं सब’, ‘जिंदगी तो है बेवफा’ और एक था। मुझे लगा किशोर दा बस यूं ही गप मार रहे हैं चलने दो। 15-20 दिन बाद बप्पी लहरी का गाना रिकॉर्ड हुआ उसके बाद उनका निधन हो गया। फिर हमने कहा अब क्या करना है। तब सबने कहा यहां नहीं खंडवा ले जाएंगे। किशोर दा का सेंस ऑफ ह्यूमर देखो उन्होंने कहा था सब रो रहे होंगे मक्खियां उड़ती होंगी किशोर कुमार का सिर हिल रहा होगा। रोते हुए आते हैं सब, हंसता हुआ जाएगा। उन्होंने जो सब बोला वह करके दिखाया।'

Indian Idol 12: Javed Akhtar Says Arunita Kanjilal Reminds Him Of Lata Mangeshkar
आनंदजी - फोटो : सोशल मीडिया

आनंदजी ने राजेश खन्ना से जुड़ा एक किस्सा भी शो में सभी को सुनाया था। उन्होंने बताया था कि, 'राजेश खन्ना जी और मैं कई सालों तक एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो बहुत शांत, सुलझे हुए और स्टाइलिश व्यक्ति थे। जब भी उनसे पूछा जाता कि क्या वो एक्टर बनना चाहते हैं, तो उनका जवाब होता था कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वो इसमें जरूर हाथ आजमाना चाहेंगे। मैंने राजेश खन्ना जी के साथ काम किया और उनकी फिल्मों के गाने भी कंपोज किए। वो बहुत अच्छे इंसान थे और अब भी मेरे दिल के करीब हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Javed Akhtar Says Arunita Kanjilal Reminds Him Of Lata Mangeshkar
सवाई भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस एपिसोड में एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। बता दें कि इस एपिसोड में कमाल के परफॉर्मर माने जा रहे सवाई भट्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एलिमिनेशन में उनका नाम सामने आने से कंटेस्टेंट्स काफी निराश हो गए। सवाई भट्ट ने जाते जाते कहा था कि, 'इंडियन आइडल बहुत बड़ा मंच है और आज इस मंच पर मुझे गाने का मौका मिला। लोगों का सपना होता है यहां आने का। गाना किस तरह गाया जाता है और बहुत सारी चीजें सीखने को मिली यहां पर। ये मेरा सपना है और मैं इसे जरूर पूरा करूंगा।'

विज्ञापन
Indian Idol 12: Javed Akhtar Says Arunita Kanjilal Reminds Him Of Lata Mangeshkar
सवाई भट्ट-नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

'इंडियन आइडल 12' से सवाई भट्ट के बाहर होने पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन ने नव्य नवेली नंदा भी काफी दुखी हो गई थीं। दरअसल, सवाई नव्या के पसंदीदा कंटेस्टेंट थे। नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सवाई भट्ट की तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर के साथ नव्य नवेली नंदा ने कैप्शन में लिखा, 'गाते रहो और चमकते रहो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed