{"_id":"6543ab0b04de2901c80cbfca","slug":"indian-idol-14-shreya-ghoshal-showers-love-on-alia-bhatt-ranbir-kapoor-daughter-raha-congratulate-mahesh-bhatt-2023-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 14: आलिया-रणबीर की बेटी राहा पर श्रेया घोषाल ने बरसाया प्यार, शो में पहुंचे महेश भट्ट को दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 14: आलिया-रणबीर की बेटी राहा पर श्रेया घोषाल ने बरसाया प्यार, शो में पहुंचे महेश भट्ट को दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:29 PM IST
सार
श्रेया घोषाल जो शो की जज हैं, वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर के लिए एक प्यारा सा इशारा करती हैं, जो वाकई खूबसूरत है। रणबीर-आलिया की बेटी राहा 6 नवंबर को एक साल की हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 14
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंडियन आइडल सीजन 14 का ऑडिशन राउंड हाल ही में खत्म हुए हैं और आखिरकार शो को 15 प्रतिभाशाली गायक मिल गए हैं। ये सभी गायक अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों के दिलों को मंत्रमुग्ध करते दिखाई दे रहे हैं। ऑडिशन के बाद शो के पहले एपिसोड को गृह प्रवेश एपिसोड का नाम दिया गया। इस दौरान कई सेलिब्रिटी मेहमानों ने शो की शोभा बढ़ाई थी। अब इंडियन आइडल सीजन 14 के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट नजर आएंगे।
2 of 5
इंडियन आइडल 14
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल की सीजन 14 शो में फेमस निर्माता और निर्देशक की उपस्थिति में निर्देशक महेश भट्ट की चुनौती विशेष एपिसोड का जश्न मनाएगा। मनोरंजन उद्योग में महेश भट्ट ने 49 साल पूरे किए हैं। महेश भट्ट शो के इस एपिसोड में सभी प्रतियोगियों को चुनौती देते नजर आएंगे, जिसमें जो कोई भी अपनी गायकी के जरिए सही भावनाएं सामने लाएगा। उस गायक को उनकी फिल्म 'सारांश' का विनाइल जीतने का मौका मिलेगा।
3 of 5
इंडियन आइडल 14
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेया घोषाल जो शो की जज हैं, वह महेश भट्ट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। वह निर्देशक को नाना के रूप में उनकी यात्रा के लिए बधाई देती नजर आएंगी। वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर के लिए एक प्यारा सा इशारा भी करती हैं, जो वाकई खूबसूरत है। बता दें कि रणबीर-आलिया की बेटी राहा 6 नवंबर को एक साल की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल 14 के मंच पर श्रेया ने राहा के लिए उनके नाना महेश भट्ट को एक खूबसूरत तोहफा दिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर, 2022 को पहली बार माता-पिता बने और अपनी बच्ची राहा का स्वागत किया। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। मगर आलिया अक्सर अपनी बेटी की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 14
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल सीजन 14 के गृह प्रवेश एपिसोड में सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट, हंसराज रघुवंशी, ऋचा शर्मा, अभिजीत सावंत जैसे मनोरंजन और संगीत उद्योग के प्रतिष्ठित नामों ने भाग लिया। इसके अलावा, झलक दिखला जा 10 के प्रतियोगी श्रीराम चंद्रा और शोएब इब्राहिम ने भी शो के जज अरशद वारसी के साथ शो में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।