विशाल भारद्वाज ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स दिए हैं। साथ ही निर्देशक सम-सामयिक मुद्दों पर भी अपने बयान से सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। 'मकड़ी', 'मकबूल', 'ओमकारा' और 'हैदर' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके विशाल भारद्वाज ने अब महात्मा गांधी को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसके कारण वह हेडलाइंस का हिस्सा बन गए हैं।
Vishal Bharadwaj: 'महात्मा गांधी को पसंद नहीं थे खजुराहो के मंदिर,' सुर्खियों में विशाल भारद्वाज का बड़ा बयान
विशाल भारद्वाज ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। साथ ही खजुराहो के मंदिर तोड़े जाने पर भी विशेष टिप्पणी करते नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल भारद्वाज इन दिनों अपनी फिल्म ‘खूफिया’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने हालिया इंटरव्यू में कुछ विषयों पर खुलकर बात की। साथ ही महात्मा गांधी पर भी कुछ ऐसा कह दिया जिसके कारण वह लाइमलाइट में आ गए। विशाल ने कहा कि गांधी जी को खजुराहो के मंदिर पसंद नहीं थे। इंटरव्यू में विशाल से एडल्ट मूवी को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा, 'आप इस पर सवाल पूछने में शरमा क्यों रहे हो? यह तो जिंदगी का हिस्सा है। एक उम्र में सबने देखा है, अगर मैं बोलूंगा मैंने नहीं देखा तो झूठ बोलूंगा। जिस देश में कामसूत्र लिखा गया है, जिस देश में खजुराहो के मंदिर हैं, वहां पर तुम मुझसे यह पूछने से शरमा रहे हो।'
विशाल भारद्वाज ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'दरअसल, यह नजरिए की बात है। खजुराहो का जो मंदिर है उसमें अगर हम यह देखें कि किसी ने उसे बनाया क्यों होगा। उसकी आध्यात्मिकता देखें, स्प्रिचुअल लेवल पर उसका कहना यह है कि 'गो विदइन' ये सब दीवारें और काम भावना बाहरी है, अंतत: आपको अंदर जाना होगा।'
The Archies: इस दिन रिलीज होगा 'द आर्चीज' का दूसरा गाना, जोया अख्तर ने गाने का पोस्टर किया साझा
विशाल भारद्वाज ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'दिर तुड़वाए गए, मंदिर तोड़े गए, गांधीजी को पसंद नहीं थे, जो मैंने इतिहास में पढ़ा है, अपना इतिहास… हो सकता है मैं गलत हूं। मैं सोचता हूं कि वे इससे सहज नहीं थे।' विशाल अपने इसी बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां कुछ लोग निर्देशक के बयान का समर्थन करते तो कुछ उन्हें आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं।
Ram Charan: जूनियर एनटीआर के बाद अकादमी की एक्टर सूची में जुड़ा राम चरण का नाम, गौरवान्वित हुए समस्त देशवासी
विशाल भारद्वाज की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'खुफिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में तब्बू, अली फजल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। विशाल की यह फिल्म अमर भूषण की किताब 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
Saira Banu: 'मेरा बेटा होता तो आपकी तरह दिखता', सायरा बानो ने भावुक नोट साझा कर शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई