जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जरिए तमाम स्टारकिड्स अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का एक और गाना कल रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के दूसरे गाने का एक पोस्टर जारी किया गया है।
The Archies: इस दिन रिलीज होगा 'द आर्चीज' का दूसरा गाना, जोया अख्तर ने गाने का पोस्टर किया साझा
फिल्म 'द आर्चीज' के दूसरे गाने का नाम 'वा वा वूम' है। जोया अख्तर ने अपनी फिल्म के दूसरे गाने का पोस्टर साझा किया है।
फिल्म 'द आर्चीज' के दूसरे गाने का नाम 'वा वा वूम' है। जोया अख्तर ने अपनी फिल्म के दूसरे गाने का पोस्टर साझा किया है। गाने के पोस्टर में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, खुशी कपूर, युवराज मेंडा और अदिति 'डॉट' सहगल सहित पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। पोस्ट में ये सभी कलाकार एक हिंडोला सेटिंग में एक साथ खड़े हैं। जो कि एक जीवंत डांस नंबर वाइब्स दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म का यद दूसरा गाना कल 3 नवंबर को रिलीज होगा। इस फिल्म यह सभी कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में सुहाना खान ने वेरोनिका लॉज का किरदार निभाया है, जबकि खुशी कपूर ने बेट्टी कूपर का किरदार निभाया है। वहीं, अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वेदांग रैना, रेगी मेंटल के किरदार में नजर आएंगे। एथेल मुग्स के रूप में अदिति 'डॉट' सहगल, जुगहेड जोन्स की भूमिका में मिहिर आहूजा और दिल्टन डोइली के रूप में युवराज मेंडा दिखाई देंगे।
Ram Charan: जूनियर एनटीआर के बाद अकादमी की एक्टर सूची में जुड़ा राम चरण का नाम, गौरवान्वित हुए समस्त देशवासी
फिल्म का पहला गाना दर्शकों को काफी पसंद आया था। ऐसे में अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए सुहाना खान ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।
Amitabh Bachchan: अजिताभ बच्चन ने बिग बी के दिमाग में बोए थे अभिनय के बीज, अभिनेता ने भाई को दिया श्रेय
लंबे समय से देखा जा रहा है कि 'द आर्चीज' लगातार सुर्खियां बटोर रही है। जिंदगी न मिलेगी दोबरा, गली बॉय और दिल धड़कने दो जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट करने वालीं निर्देशक जोया अख्तर ने इस बार स्टारकिड्स पर दांव खेला है।
SPY Film Festival: YRF करेगा 'स्पाई फिल्म फेस्टिवल' की मेजबानी, जासूसी फिल्मों की टाइमलाइन को देख पाएंगे दर्शक
