सब्सक्राइब करें

Ram Charan: जूनियर एनटीआर के बाद अकादमी की एक्टर सूची में जुड़ा राम चरण का नाम, गौरवान्वित हुए समस्त देशवासी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 02 Nov 2023 05:36 PM IST
सार

अकादमी की एक्टर सूची में राम चरण का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले अकादमी 'आरआरआर' के स्टार जूनियर एनटीआर का भी स्वागत कर चुकी है। 

विज्ञापन
Ram Charan joins Actors Branch of the Academy after junior ntr oscars 2024 fans excited details inside
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर हाल ही में अकादमी के एक्टर्स ब्रांड के सदस्य घोषित किए गए। वहीं, अब फिल्म 'आरआरआर' से उनके को-स्टार राम चरण को भी यह खास सम्मान हासिल हुआ है। गुरुवार को अकादमी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। राम दुनिया भर से अकादमी की एक्टर्स शाखा के नए सदस्यों में शामिल हुए हैं, जैसे लशाना लिंच और लुईस कू टिन-लोक आदि। 'आरआरआर' के दोनों स्टार्स का अकादमी का हिस्सा बनना पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

Trending Videos
Ram Charan joins Actors Branch of the Academy after junior ntr oscars 2024 fans excited details inside
राम चरण - फोटो : social media

अकादमी ने नई एक्टर्स शाखा सूची की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में एक बयान के साथ राम चरण और अन्य अभिनेताओं की एक छोटी क्लिप थी, जिसमें लिखा था, 'अपने सूक्ष्म चित्रण और प्रामाणिकता के प्रति समर्पण के माध्यम से, ये अभिनेता हमें ऐसे चरित्र उपहार में देते हैं जो हमारे दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ते हैं। उनकी कला शैली में महारत सामान्य क्षणों को असाधारण सिनेमाई अनुभवों में बदल देती है, जिससे मानवीय भावनाओं की गहराई और जटिलता के प्रति हमारी सराहना समृद्ध होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan joins Actors Branch of the Academy after junior ntr oscars 2024 fans excited details inside
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्शन में आगे लिखा था, 'हम अकादमी की अभिनेता शाखा में इन निपुण कलाकारों का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं, जो लशाना लिंच, राम चरण, विक्की क्रिप्स, लुईस कू टिन-लोक, केके पामर, चांग चेन, सकुरा एंडो और रॉबर्ट डेवी हैं। 18 अक्तूबर को, अकादमी ने एक्टर्स शाखा के नए सदस्यों के एक बैच का परिचय देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें राम के 'आरआरआर' को-स्टार जूनियर एनटीआर के साथ-साथ के हुई क्वान, मार्शा स्टेफनी ब्लेक और रोजा सालाजार भी शामिल थे।'

SPY Film Festival: YRF करेगा 'स्पाई फिल्म फेस्टिवल' की मेजबानी, जासूसी फिल्मों की टाइमलाइन को देख पाएंगे दर्शक

View this post on Instagram

A post shared by The Academy (@theacademy)

Ram Charan joins Actors Branch of the Academy after junior ntr oscars 2024 fans excited details inside
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर' फिल्म के फैंस पहले से ही जूनियर एनटीआर को सूची में देखकर रोमांचित थे। वहीं, अब राम चरण के भी इस सूची में शामिल होने से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जानकारी हो कि इस वर्ष मार्च में राम चरण और जूनियर एनटीआर की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' का ट्रैक 'नाटू नाटू' सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय फिल्म गीत बन गया।

Indian 2: रजनीकांत रिलीज करेंगे 'इंडियन 2' का इंट्रो वीडियो, इस दिन दिखाएंगे कमल हासन की फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन
Ram Charan joins Actors Branch of the Academy after junior ntr oscars 2024 fans excited details inside
राम चरण,जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशळ मीडिया

राम चरण के अकादमी के एक्टर्स ब्रांड के सदस्य घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। एक्स पर हैशटैग 'ग्लोबल स्टार राम चरण' ट्रेंड कर रहा है। वहीं, एक फैन ने एक्स पर लिखा है, 'एक सच्चा और वैश्विक गेमचेंजर। अकादमी अपनी एक्टर्स शाखा में एकमात्र वैश्विक स्टार राम चरण का स्वागत करती है। महान उपलब्धि।' 

Saira Banu: 'मेरा बेटा होता तो आपकी तरह दिखता', सायरा बानो ने भावुक नोट साझा कर शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed