सब्सक्राइब करें

Indian 2: रजनीकांत रिलीज करेंगे 'इंडियन 2' का इंट्रो वीडियो, इस दिन दिखाएंगे कमल हासन की फिल्म की पहली झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Nov 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan and S Shankar film Indian 2  An Intro to be released by Rajinikanth on 3 november share update
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' 2024 में रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज अभी से ही देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की कि आगामी फिल्म की पहली झलक तीन नवंबर को जारी की जाएगी।

Trending Videos
Kamal Haasan and S Shankar film Indian 2  An Intro to be released by Rajinikanth on 3 november share update
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

अब प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया है कि आगामी फिल्म की पहली झलक कोई और नहीं, बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत जारी करेंगे। सह ही यह भी घोषणा की गई कि फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो कल शाम 5:30 बजे जारी किया जाएगा। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, '“उनकी दोस्ती जो वर्षों से बढ़ी है, वह समय के साथ और मजबूत होती गई है। 'सुपरस्टार' रजनीकांत 'उलागनायगन' कमल हासन और एस शंकर की 'इंडियन 2' का इंट्रोडक्शन वीडियो कल शाम 5:30 बजे रिलीज करेंगे।'


Akriti Kakar: मां बनीं मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़, शादी के छह साल बाद अंगना में गूंजी किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan and S Shankar film Indian 2  An Intro to be released by Rajinikanth on 3 november share update
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का पहला टीजर लॉन्च करना दोनों दिग्गज अभिनेताओं और फैंस के लिए एक जश्न की बात है। हालांकि, इसके साथ ही निर्माताओं ने दर्शकों के लिए कुछ और खास जानकारी साझा की। निर्माताओं ने बाद में घोषणा की कि फिल्म निर्माता एसएस राजामौली फिल्म का तेलुगु टीजर भी जारी करेंगे। एक्स पर जानकारी साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'जब दो शानदार ताकतें मिलती हैं तो हमें निश्चित रूप से आनंद मिलता है। मैग्नम ओपस के निर्देशक एसएस राजामौली कल शाम 5:30 बजे 'उलगनायगन' कमल हासन और एस शंकर की 'इंडियन 2' का इंट्रो वीडियो रिलीज करेंगे।


Sunny Deol: सनी देओल-बॉबी देओल ने नेपोटिज्म पर खुलकर की बात, बोले- लोग गुस्से में करते हैं इस शब्द का इस्तेमाल

Kamal Haasan and S Shankar film Indian 2  An Intro to be released by Rajinikanth on 3 november share update
कमल हासन-इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'इंडियन 2' फिल्म एस. शंकर और कमल हासन के बीच केवल दूसरे सहयोग का प्रतीक है और इसमें अभिनेता कमल हासन सेनापति और चंद्रू के रूप में अपनी दोहरी भूमिकाओं को दोहराएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल , रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, नेदुमुदी वेणु, गुरु सोमसुंदरम, बॉबी सिम्हा और कई अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Shubh-Kangana Ranaut: कंगना के वार पर सिंगर शुभ का पलटवार, बोले- कुछ भी करूं लोग मेरे खिलाफ कुछ ढूंढ ही लेंगे

विज्ञापन
Kamal Haasan and S Shankar film Indian 2  An Intro to be released by Rajinikanth on 3 november share update
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में यह भी खुलासा हुआ था कि फिल्म की लंबाई के कारण फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। अतिरिक्त छायांकन रवि वर्मन द्वारा किया गया है, जो पोन्नियिन सेलवन और संजू जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Dunki Drop 1 Twitter Review: दर्शकों ने 'डंकी ड्रॉप 1' को दिए पूरे नंबर, एक और हजार करोड़ी फिल्म में हुई गिनती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed