सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनिया दीवानी है। हर कोई उनके एक्टिंग का कायल है। सिल्वर स्क्रीन पर अपने अभिनय के जादू से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता को ‘किंग खान’ कहते हैं। अभिनेता आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख स्टारर फिल्म के मेकर्स ने का 'डंकी फर्स्ट ड्रॉप' वीडियो साझा किया, जिसके जरिए मेकर्स ने फैंस को फिल्म की झलक दिखाई है। इस फर्स्ट ड्रॉप वीडियो को ट्विटर पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि फैंस का क्या कहना है।
Dunki Drop 1 Twitter Review: दर्शकों ने 'डंकी ड्रॉप 1' को दिए पूरे नंबर, एक और हजार करोड़ी फिल्म में हुई गिनती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने फिल्म के फर्स्ट ड्रॉप वीडियो की तारीफ करते हुए कहा, 'दिल को छू लेने वाली कहानी होगी। किंग खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों में राज करने को तैयार है।' वहीं, कुछ लोग इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
Emotional scene
Comedy Scene
Struggle of middle class family
Family+Friends relation
Chartbuster music#DunkiDrop1 has it all. BLOCKBUSTER stuff. Megastar #ShahRukhKhan will score a hattrick this Christmas #HappyBirthdayShahRukhKhan #HappyBirthdaySRK
pic.twitter.com/jLDcUjVe4v
एक और फैन ने 'डंकी' की तारीफ करते हुए लिखा, 'डंकी बहुत उत्साह और मजेदार एहसास देता है। शाहरुख को फिर से नॉर्मल फिल्म में देखना ताजगी भरा है। पूरे वाइब्स को पसंद किया। लगता है हिरानी ने इस बार पूरी मेहनत की है।' वहीं, कुछ लोग फिल्म की कास्ट की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Dunki giving such a warm & fun feeling. It's refreshing to see SRK back in light hearted movie. Loved the vibes throughout. Seems like Hirani has cooked ❤️🔥 https://t.co/mccuXhYP8C
एक और यूजर ने 'डंकी' की तारीफ करते हुए कहा, 'हाल ही में बड़े पैमाने पर मसाला एक्शन फिल्मों की बहुत अधिक मात्रा हो गई है। मुझे खुशी है कि अब हमें डंकी जैसी नॉर्मल फिल्म मिल रही है, क्योंकि यह हिरानी की भावनाओं, हंसी और नाटक का मेल होगा और SRK के कूल अंदाज के साथ फैंस को स्क्रीन पर एक बड़ा तोहफा देखने को मिलेगा।'
Dunki is giving so much of fresh vibes!!
All set for the perfect warm and cozy winters!! Christmas and New Year, here comes our Santa Claus SHAH RUKH KHAN with his present 🫶🏻 https://t.co/XiOpxcv3kR
'3 इडियट्स', 'पीके' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज के बाद अब राजकुमार हिरानी 'डंकी' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। उन्होंने हार्डी नाम के लड़के का किरदार निभाया है, जिसके चार दोस्त इंग्लैंड जाना चाहते हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल , बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में है।