फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan OTT Release: शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, ओटीटी पर रिलीज हुई 'जवान'

Thu, 02 Nov 2023 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Nov 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
THE HIGHEST GROSSING HINDI FILM Shah Rukh Khan JAWAN NOW STREAMING ON NETFLIX IN EXCLUSIVE EXTENDED CUT
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन है। इस खास मौके पर किंग खान ने फैंस को खास तोहफों की सौगात दी है। सबसे पहले तो आज उनकी फिल्म 'डंकी' का फर्स्ट ड्रॉप वीडियो जारी किया गया है। इसमें मेकर्स ने फैंस को फिल्म की झलक दिखाई है। अब अभिनेता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' भी ओटीटी पर आ गई है। दिलचस्प बात यह है कि फैंस के लिए ओटीटी पर फिल्म का विस्तारित वर्जन रिलीज किया गया है। 'जवान' को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, आइए जानें...

THE HIGHEST GROSSING HINDI FILM Shah Rukh Khan JAWAN NOW STREAMING ON NETFLIX IN EXCLUSIVE EXTENDED CUT
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ के मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' सात सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कलेक्शन किया। यह सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने से चूक गए दर्शक ओटीटी पर इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो पूरा हो चुका है।

THE HIGHEST GROSSING HINDI FILM Shah Rukh Khan JAWAN NOW STREAMING ON NETFLIX IN EXCLUSIVE EXTENDED CUT
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'जवान' नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। दिग्गज ओटीटी मंच ने शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस को ट्रीट दी है। दिलचस्प बात यह है कि ओटीटी पर दर्शक खासतौर से पहली बार इस फिल्म का अनकट और विस्तारित वर्जन देख सकेंगे। शानदार कहानी, धांसू एक्शन सीक्वेंस और मजबूत स्टारकास्ट वाली 'जवान' को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया।
SWA: तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन अपनी रचनाओं का पंजीकरण नहीं करा पाएंगे लेखक,अभी सिर्फ ऑफलाइन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
THE HIGHEST GROSSING HINDI FILM Shah Rukh Khan JAWAN NOW STREAMING ON NETFLIX IN EXCLUSIVE EXTENDED CUT
फिल्म 'जवान' से - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'जवान' में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए। इसमें उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई। साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा उनके अपोजिट फिल्म में दिखीं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए। यह फिल्म 190 देशों में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी। हिंदी के अलावा फिल्म का प्रीमियर तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी होगा।
Salman Khan: स्कूल में बेत से होती थी पिटाई, सलमान बोले उसी की वजह से आज यहां खड़ा हूं

विज्ञापन
THE HIGHEST GROSSING HINDI FILM Shah Rukh Khan JAWAN NOW STREAMING ON NETFLIX IN EXCLUSIVE EXTENDED CUT
डंकी - फोटो : Social media

शाहरुख की अगली फिल्म 'डंकी' की बात करें तो यह अगले महीने रिलीज होने जा रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के साथ प्रभास की 'सालार' भी रिलीज हो रही है। इस साल यह शाहरुख की तीसरी फिल्म है। इसी साल जनवरी में रिलीज हुई 'पठान' भी ब्लॉकबस्टर रही थी।
KWK 8: धर्मेंद्र को किसिंग सीन सुनाने में करण को आ रही थी शर्म, अभिनेता की इस बात ने निर्माता को किया हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed