बचपन में मां बाप की डांट फटकार और पिटाई भले ही बच्चों को बुरी लगती हो, लेकिन यही डांट फटकार उन्हें आगे चलकर एक काबिल इंसान बनाती है। इसी तरह से शिक्षक की भूमिका हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्कूल में शिक्षक से पिटाई भले ही उस समय बच्चों को थोड़ा अनुचित लगे, लेकिन आगे चलकर यही उनको एक मजबूत इंसान बनाती है। फिल्म 'फर्रे' के ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि स्कूल में उनकी बेत से खूब पिटाई होती थी।
Salman Khan: स्कूल में बेत से होती थी पिटाई, सलमान बोले उसी की वजह से आज यहां खड़ा हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फिल्म 'फर्रे' स्कूल में परीक्षा के दौरान होने वाले चीटिंग पर आधरित पर आधरित है। किस तरह से स्कूल के बच्चे चिट का सहारा लेकर नकल करते हैं, इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म से सलमान खान की भांजी अलीजेह हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के कलाकारों से उनके स्कूल के दिनों के अनुभव के बारे में पूछा गया। सबने अपने अपने अनुभव शेयर किए। प्रसन्ना बिष्ट ने कहा कि उन्होंने स्कूल में चीटिंग केस के मामले में मदद की थी। जेन शॉ ने कहा कि वह तो एक बार फेल हो गए थे।
सलमान खान सबकी बातें बड़े गौर से सुन रहे थे। जब सबकी बातें खत्म हो गई तो सलमान खान ने भाड़े हो मजाकिया अंदाज में कहा कि यह हमारे देश के भविष्य हैं। सलमान खान ने कहा, 'हमारे समय में तो खूब पिटाई होती होती है। और, यह लोग बड़ी खुशी से अपने अपने कारनामों का बखान कर रहे है।' सलमान खान से जब उनके स्कूल से जुड़ी कुछ यादों के बारे में पूछा गया तो सलमान खान ने ऐसा कहा कि ऐसा करने से स्कूल में उनकी खूब पिटाई होती थी।
Dunki Drop 1: SRK के जन्मदिन पर राजकुमार हिरानी ने फैंस को दिया तोहफा, शाहरुख की डंकी का पहला वीडियो रिलीज
सलमान खान ने कहा, 'पढ़ाई लिखाई में मैं भी अच्छा नहीं था। जिसकी वजह से घर पर भी डांट पड़ती थी और स्कूल में तो जमकर पिटाई होती थीं। पीठ से लेकर जंघा तक बेत के ही निशान होते थे। लेकिन आज अगर यहां खड़ा हूं तो उसी की वजह से खड़ा हूं। घर की डांट और स्कूल की मार हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए रास्ता दिखाती है। इसलिए घर और स्कूल की डांट फटकार और मार को दिल पर नहीं लेना चाहिए।'
SWA: तकनीकी समस्या के कारण ऑनलाइन अपनी रचनाओं का पंजीकरण नहीं करा पाएंगे लेखक,अभी सिर्फ ऑफलाइन सुविधा
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म दीवाली के दिन 12 नवम्बर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को सलमान खान के फैंस खूब उत्साहित हैं, वहीं इंडस्ट्री में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के आगे कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।
Kartik Aaryan: अनीस बज्मी के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाने को तैयार कार्तिक आर्यन! पोस्ट साझा कर दिया संकेत