टीवी रियलटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। इस बार शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाना बना लिया है। इन सभी प्रतियोगियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको इस शो के बारे में नहीं बल्कि उस पुराने कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे जिसने नेहा कक्कड़ को हराकर इंडियन आइडल का खिताब जीत लिया था। लेकिन कुछ सालों बाद ही उसकी मौत हो गई थी।
नेहा कक्कड़ को हराकर इस कंटेस्टेंट ने जीता था Indian Idol का खिताब, 29 साल की उम्र में हो गई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम बात कर रहे हैं संदीप आचार्य की। राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले संदीप ने अपनी आवाज से सब पर जादू कर दिया था। जब वे गाते थे तो समां बांध देते थे। जजेस के साथ-साथ उन्हें लोगों ने भी खूब पसंद किया। उस वक्त सारे कंटेस्टेंट में संदीप के नाम का खौफ था।
इंडियन आइडल के इसी सीजन में नेहा कक्कड़ भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। लेकिन वह तीसरे ही राउंड में ही बाहर हो गई थीं। वहीं संदीप इस सीजन के आखिर तक पहुंचे और फिर उन्होंने इंडियन आइडल का खिताब जीत लिया था।
संदीप को जीतने पर इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ-साथ एक खूबसूरत कार, सोनी बीएमजी के साथ एक करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट और एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। जिस वक्त संदीप ने ये खिताब जीता था उस समय उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी।
साल 2013 में 29 साल की उम्र में संदीप जॉन्डिस (पीलिया) का शिकार हो गए। गुरुग्राम के एक अस्पताल में करीब 15 दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। अफसोस की इंडियन आइडल जीतने वाले संदीप, जिंदगी की जंग हार गए। 15 दिसंबर 2013 को अस्पताल में उनका निधन हो गया।
सूरजमुखी के फूलों के बीच जान्हवी कपूर ने करवाया फोटोशूट, दुल्हन के लिबास में देखकर फैंस हो रहे दीवाने