बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का सुर्खियों में रहना कोई नई बात नहीं है। कभी वह अपनी महंगी ड्रेस के चलते चर्चा में आ जाती हैं तो कभी अपनी मोटी फीस की वजह से। बीते दिनों खबर आई थी कि उर्वशी ने दुबई की एक पार्टी में छोटी सी प्रस्तुति के लिए चार करोड़ चार्ज किए। इस सेलिब्रेशन में उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी अब उसकी कीमत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
उर्वशी रौतेला ने पार्टी में पहनी 32 लाख की ड्रेस, तैयार करने में लगा इतना वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 दिसंबर को नए साल के मौके पर दुबई में आयोजित हुए एक पार्टी में युवा उर्वशी रौतेला ने मात्र 15 मिनट के लिए प्रस्तुति दी थी। इसके लिए उन्होंने मोटी फीस तो ली ही, इसके साथ ही उन्होंने लाखों रुपये की ड्रेस पहनकर भी सबको हैरान कर दिया। इस ड्रेस की कीमत जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)
उर्वशी की इस ड्रेस को मशहूर डिजाइनर माइकल सिनको डिजाइन किया था। उर्वशी के इस गाउन को बनाने में पूरे 150 घंटे लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो इस ड्रेस की कीमत 32 लाख रुपये थी। हालांकि अभिनेत्री ने इतनी महंगी ड्रेस पहली बार नहीं पहनी है। वे इससे महंगी ड्रेस भी पहन चुकी हैं।
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)
इससे पहले उर्वशी अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। इसमें उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसकी भी खूब चर्चा हुई थी। इसके अलावा उर्वशी ने 24 कैरेट असली सोने का आई शैडो लगाया था।
गौरतलब है कि उर्वशी को अंतिम बार पर्दे पर 'वर्जिन भानुप्रिया' फिल्म में देखा गया है। और, अब वह तेलुगु और हिंदी भाषा में बन रही फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आएंगी।