{"_id":"63199c27f2254324af4ec1dc","slug":"indian-idol-season-13-will-start-from-saturday-judges-sorted-the-contestant-from-the-auditions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 13: शनिवार से शुरू होने जा रहा इंडियन आइडल का सीजन 13, जजों ने देश भर में हुए ऑडिशन से छांटे नगीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 13: शनिवार से शुरू होने जा रहा इंडियन आइडल का सीजन 13, जजों ने देश भर में हुए ऑडिशन से छांटे नगीने
सोनी चैनल पर 'इंडियन आइडल सीजन 13' की शुरुआत इसी हफ्ते 10 सितंबर से होने जा रही है। आदित्य नारायण जहां इस शो की मेजबानी कर रहे हैं, वही इस शो में एक बार फिर हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी की तिकड़ी जजों के तौर पर नजर आएगी। पिछले हफ्ते इसी टाइम स्लॉट पर सुपरस्टार सिंगर 2 नामक म्यूजिक रियलिटी शो सोनी पर खत्म हुआ है, जिसके विजेता जोधपुर के मोहम्मद फैज रहे।
2 of 5
विशाल ददलानी-नेहा कक्कड़-हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
'इंडियन आइडल' एक ऐसा सिंगिंग रियलिटी शो रहा है, जिसने पिछले कई सीजन से एक से बढ़कर एक प्रतिभाओं को मौका दिया है। इंडियन आइडल की शुरुआत 2004 में हुई और इसके पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत रहे। साल 2021 में इस शो का 12वां सीजन पूरा हुआ। इस शो का फिनाले इतना जबरदस्त था कि इसे लगातार 12 घंटे टीवी पर दिखाया गया था। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता रहे है। 'इंडियन आइडल सीजन 13' के लिए पिछले कई महीनों में 11 शहरों में ऑडिशन हुए हैं।
3 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : instagram/nehakakkar
इंडियन आइडल सीजन 13 की जज नेहा कक्क्ड़ कहती है, 'इंडियन आइडल के साथ मेरा रिश्ता बड़ा निजी और जज्बाती है। यही वो मंच है, जिसने कई साल पहले मुझे पहचान दी और मुझे संगीत के सफर में आगे बढ़ाया। सीजन 12 की जबर्दस्त सफलता के बाद मुझे वाकई सीजन 13 को देखने का इंतजार है। मुझे यकीन है कि सीजन 13 मौसम को संगीतमय बना देगा, क्योंकि मुझे ऑन-ग्राउंड ऑडिशन के दौरान वाकई कुछ बेमिसाल टैलेंट देखने को मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिमेश रेशमिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिमेश रेशमिया कहते हैं, 'बीते कुछ वर्षों में इंडियन आइडल बेमिसाल संगीत का पर्याय बन गया है। मुझे खुशी है कि मैं इस शो का हिस्सा हूं क्योंकि मैं इस शो के बहुत करीब हूं। इंडियन आइडल का टैलेंट वाकई जबरदस्त है। इतने बड़े मंच पर इस तरह का शानदार टैलेंट और अलग-अलग म्यूजिकाना हर उम्र के दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। मुझे उस सरप्राइज का इंतजार है, जो सीजन 13 के साथ आने वाला है। यह सीजन बहुत ही बेमिसाल होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
विशाल ददलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ददलानी कहते हैं 'इंडियन आइडल भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिंगिंग रियलिटी शोज में से एक है। शो में भारत की विविधता और जबर्दस्त संगीत सिंगिंग टैलेंट देखने को मिलता है। यह म्यूजिक का सीजन है, जो परिवारों को एक साथ लाता है। इस साल भी हम देशभर के कुछ ताजातरीन यंग टैलेंट को पेश करने के लिए तैयार हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।