{"_id":"637634ef46613b03554db30a","slug":"indian-idol-show-controversy-aashiqui-actress-anu-aggarwal-allegation-makers-cut-her-scenes-from-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol: विवादों में घिरा 'इंडियन आइडल' शो, आशिकी फिल्म की हिरोइन ने लगाया सीन काटने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol: विवादों में घिरा 'इंडियन आइडल' शो, आशिकी फिल्म की हिरोइन ने लगाया सीन काटने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल शो अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ जाता है। अब एक बार फिर से यह शो विवादों में आ गया है। हालांकि इस बार 'इंडियन आइडल' को किसी सोशल मीडिया यूजर के द्वारा ट्रोल नहीं किया गया है, बल्कि आशिकी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री रहीं अनु अग्रवाल ने शो के मेकर्स पर उनके सीन काटने का आरोप लगाया है।
2 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : insta
दरअसल हाल ही में इंडियन आइडल शो में अभिनेत्री अनु अग्रवाल और पूरी आशिकी मूवी कास्ट ने बतौर गेस्ट शिरकत की थी। अब अभिनेत्री का कहना है कि वह शो में बहुत कम देखी गई हैं क्योंकि मेकर्स ने उनके काफी सीन को काट दिया है। हाल ही में अनु अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वे शो में राहुल रॉय के बगल में बैठी थी लेकिन जब यह एपिसोड टीवी पर आया तो उन्हें फ्रेम से बाहर कर दिया गया।
3 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : insta
इसके अलावा अनु अग्रवाल ने बात करते हुए कहा कि "मैं सेल्फ मेड और सेल्फ हील गर्ल हूं, मैं इस बात से खुश हूं कि मैंने वहां पर बैठे कंटेस्टेंट की कहानी सुनी और उन्हें मोटिवेट किया, लेकिन इस बात से दुखी हूं कि मैंने जो मोटिवेशनल बातें कही वो लोगों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनु अग्रवाल
- फोटो : insta
अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने इसके आगे कहा कि जब वह स्टेज पर गई तो कुमार सानू सहित सभी लोगों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई, उनके लिए ये कंप्लीट ग्रैटिट्यूड था और उस समय वे भगवान को याद कर रही थी, जिनकी वजह से उन्हें यह सम्मान मिला लेकिन चैनल ने सब डिलीट कर दिया। फिलहाल अभिनेत्री के इस बयान के बाद अभी शो के मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 5
अनु अग्रवाल
राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म आशिकी जबरदस्त हिट हुई थी और आज भी इस फिल्म और इसके गानों को खूब पसंद किया जाता है। अनु अग्रवाल भी इस फिल्म से एकदम चर्चा में आ गई थीं लेकिन अब वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि अब अभिनेत्री सोशल मीडिया आदि के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।