फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj: रुपये की कीमत पर प्रकाश राज ने अनुपम-विवेक को घेरा, पुराने ट्वीट शेयर कर कहा- एक समय था...

Wed, 20 Jul 2022 12:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 20 Jul 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
indian rupee drops Prakash raj taunt bollywood celebrity juhi chawala amitabh bachchan vivek agnihotri  anupam kher on rupee vs dollar
अनुपम खेर, प्रकाश राज, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज की गिनती सिनेमा जगत में दिग्गज अभिनेताओं में होती हैं, जो अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता हमेशा राजनीति मुद्दों पर खुलकर बोलते हुए नजर आए हैं और अब उन्होंने डॉलर के मुकाबले गिरते हुए रुपये की कीमत पर एक ट्वीट किया है। डॉलर के मुकाबले रुपये अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने बॉलीवुड के कुछ सितारों को घेरा है। अभिनेता ने बॉलीवुड कलाकारों से रुपये की गिरती कीमत पर चुप्पी साधने पर सवाल किया है। 

indian rupee drops Prakash raj taunt bollywood celebrity juhi chawala amitabh bachchan vivek agnihotri  anupam kher on rupee vs dollar
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, शिल्पा शेट्टी, जूही चावला जैसे सितारों के कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जो साल 2012-2013 के समय के हैं। जब यूपीए (कांग्रेस और सहयोगी दल) की सरकार थी। इन ट्वीट्स में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत की वजह से सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। उन दिनों अनुपम खेर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सबकुछ गिर रहा है। रुपये की कीमत और इंसान की कीमत। हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में गंगा रोती है।' 

indian rupee drops Prakash raj taunt bollywood celebrity juhi chawala amitabh bachchan vivek agnihotri  anupam kher on rupee vs dollar
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने साल 2012 में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'दुआ है कि आपकी खुशी पेट्रोल की कीमतों की तरह बढ़े, आपकी मुसीबतें भारतीय रुपये की तरह गिरे और हर्ष से आपका दिल ऐसे भरे जैसे भारत में भ्रष्टाचार।' वहीं, जूही चावला ने 21 अगस्त 2013 में सरकार के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा था, 'थैंक्स गॉड। अपुन के अंडरवियर का नाम ‘डॉलर’ है। रुपया होता तो बार-बार गिरता रहता।' हालांकि, अभिनेत्री अपना यह ट्वीट डिलीट कर चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian rupee drops Prakash raj taunt bollywood celebrity juhi chawala amitabh bachchan vivek agnihotri  anupam kher on rupee vs dollar
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

इनके अलावा, अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'अंग्रेजी डिक्शनरी में एक नया शब्द जुड़ गया है- Rupeed। यह एक वर्ब है जिसका अर्थ है, नीचे गिर जाना।' प्रकाश राज ने इन तमाम सितारों के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसके साथ अभिनेता ने इन सितारों पर तंज मारते हुए लिखा है, 'एक समय था जब हमारे देश में ऐसा होता था।' इसके साथ ही प्रकाश राज ने 'सिर्फ पूछ रहा हूं' का हैशटैग भी दिया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed