फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आलीशान फार्म हाउस में छुट्टियां बिताते हैं सुनील शेट्टी, अंदर से महल की तरह है खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Wed, 11 Aug 2021 10:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 11 Aug 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty Birthday Special inside pictures and videos of Suniel Shetty luxurious Farmhouse
सुनील शेट्टी का फार्महाउस - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी का आज (11 अगस्त) जन्मदिन है। सुनील शेट्टी का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। साल 1992 में उन्होंने फिल्म 'बलवान' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी ने पर्दे पर हर तरह के किरदार बखूबी निभाए। एक्शन और रोमांटिक किरदारों के अलावा सुनील शेट्टी ने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया और वहां भी सफलता हासिल की।  दिलवाले, अंत, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेराफेरी जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुनील काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं।

करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं Suniel Shetty सुनील शेट्टी
90 के दशक के सुपरस्टार रहे सुनील शेट्टी अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। हालांकि उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सुनील एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनके पास कई लग्जरी बंगले, रेस्त्रां, गाड़ियां और फार्म हाउस है।

Suniel Shetty Birthday Special inside pictures and videos of Suniel Shetty luxurious Farmhouse
सुनील शेट्टी का फार्महाउस - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी के पास खंडाला में एक बेहद आलीशान फॉर्म हाउस हैं। सुनील अक्सर अपने परिवार के साथ यहीं वक्त बिताते हैं। सुनील की पत्नी माना भी बिजनेसवुमन हैं और अपने पति का बिजनेस में हाथ बटाती हैं।

Suniel Shetty Birthday Special inside pictures and videos of Suniel Shetty luxurious Farmhouse
सुनील शेट्टी का फार्महाउस - फोटो : इंस्टाग्राम

आज हम आपको दिखाते हैं सुनील शेट्टी के इस आलीशान फार्म हाउस की तस्वीरें। 6200 sq ft में फैले इस लैविश फार्महाउस में प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम, किचन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty Birthday Special inside pictures and videos of Suniel Shetty luxurious Farmhouse
सुनील शेट्टी का फार्महाउस - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फार्म हाउस में जरूरत का हर सामान मौजूद है। उनके इस फार्म हाउस की तस्वीरें देखने के बाद आपको आइलैंड जैसी फीलिंग आने लगेगी।

विज्ञापन
Suniel Shetty Birthday Special inside pictures and videos of Suniel Shetty luxurious Farmhouse
सुनील शेट्टी का फार्महाउस - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी के इस फार्म हाउस को नेचुरल ब्यूटी को ध्यान में रखकर किया गया है। यहां से सनराइज और सनसेट का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed