फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women Oriented Films: महिलाओं की ताकत दिखाती हैं ये फिल्में, आज ही अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर जरूर देखें

Sun, 17 Apr 2022 10:42 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 17 Apr 2022 10:42 AM IST
सार

कुछ फिल्में इतनी प्रेरण दायक होती हैं कि वह हमें हिला कर रख देती हैं। वे हमारी बिखरी हुई आत्मा को शक्ति देती हैं।

विज्ञापन
Inspiring movies every women should watch when she need strength Queen Kangana Ranaut Pink Deepika Padukone Thappad Taapsee Pannu
महिलाओं पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल महिलाओं पर आधारित कई फिल्में बनती हैं, जो महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर बात करती हैं। पुराने दौर में भले ही पुरुषों पर आधारित फिल्में ज्यादा बनाई जाती थी, लेकिन अब महिलाओं पर केंद्रित फिल्में भी बन रही हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। आज हमने ऐसी ही फिल्मों की एक खूबसूरत सूची तैयार की है, जिसे हर किसी को देखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी लड़कियां मजबूत महिला बने। ये ऐसी फिल्में है जो आपको आत्मविश्वास देंगी। 

Inspiring movies every women should watch when she need strength Queen Kangana Ranaut Pink Deepika Padukone Thappad Taapsee Pannu
फिल्म पिंक - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक
अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पिंक' 2016 में आई थी। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है, जो एक पार्टी में शारीरिक शोषण का शिकार होती हैं। तीनों सहेलियां लड़कों को सजा दिलाने के लिए काफी संर्घष करती हैं। वहीं, इनका साथ वकील की भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन देते है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। 

Inspiring movies every women should watch when she need strength Queen Kangana Ranaut Pink Deepika Padukone Thappad Taapsee Pannu
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लिश विंग्लिश
2012 में आई श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ उनकी बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म में श्रीदेवी एक हाउसवाइफ है, जो अपने परिवार में सम्मान पाने के लिए अपने ही अंदाज में कोशिश करती है। वहीं, आसान और बहुत ही असरदार तरीके से सबको सम्मान मिलने की बात भी रखती है। इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था और आप इसे जी5 और अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inspiring movies every women should watch when she need strength Queen Kangana Ranaut Pink Deepika Padukone Thappad Taapsee Pannu
थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

थप्पड़
तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' दिखाती है कि समाज महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है। एक महिला से शादी करने का मतलब ये नहीं कि वह उसका मालिक है। यह फिल्म एक महिला को ना केवल उसके पति बल्कि माता-पिता, दोस्त और पूरे समाज के खिलाफ अपनी गरिमा के लिए खड़ा होने की हिम्मत देती है। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Inspiring movies every women should watch when she need strength Queen Kangana Ranaut Pink Deepika Padukone Thappad Taapsee Pannu
'मॉम' फिल्म

मॉम
2017 में आई फिल्म 'मॉम' रवि उद्वयर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म है। इस फिल्म में श्रीदेवी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सजल अली, अदनान सिद्दीकी और अक्षय खन्ना ने अहम भूमिका निभाई थी। यह बेहद ही खास फिल्म है, जिसमें एक मां की ताकत को दर्शाया गया है। मां के किरदार में श्रीदेवी के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी। एक बार आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed