{"_id":"5ac1f7994f1c1bd2618b512a","slug":"instead-of-ranveer-singh-hrithik-roshan-will-perform-in-ipl-opening-ceremony-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका से शादी की तारीख तय होते ही रणवीर को लगा 5 करोड़ का झटका, ये हीरो करेगा रिप्लेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका से शादी की तारीख तय होते ही रणवीर को लगा 5 करोड़ का झटका, ये हीरो करेगा रिप्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL ओपनिंग सेरेमनी में महज 5 दिन ही बचे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी इस दिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तैयारियों में जोर शोर जुटे हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह भी डांस परफॉर्मेंस देने वाले थे लेकिन कंधे में चोट की वजह से उनका परफॉर्म करना मुश्किल है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह ऋतिक रोशन इस सेरेमनी में डांस का तड़का लगाएंगे।
2 of 5
Ranveer Singh
इस फंक्शन में जैकलीन फर्नांडीस, वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा परफॉर्म करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अब रणवीर सिंह की जगह ऋतिक रोशन परफॉर्म कर सकते हैं। हालांकि अभी तक ऋतिक के नाम पर मुहर नहीं लगी है।
3 of 5
रणवीर सिंह
सूत्रों की मानें तो IPL में परफॉर्म करने के लिए रणवीर को 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रणवीर सिंह के कंधे में चोट फुटबॉल खेलने के दौरान लगी थी। इस बात की पुष्टि उनके प्रवक्ता ने की थी। उन्होंने बताया था कि डॉक्टरों ने रणवीर को करीबन एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simmba
'पद्मावत' रिलीज के बाद से रणवीर बिना ब्रेक लिए 'गली ब्वॉय' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर की झोली में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' है जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
super 30
- फोटो : अमर उजाला
ऋतिक इन दिनों 'सुपर 30' की शूटिंग में बिजी है जिसमें उनके साथ टेलीविजन एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ ही मृणाल बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'सुपर 30' के सेट से कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह पापड़ बेचते हुए स्पॉट हुए थे। ऋतिक के इस लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।