फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: भाभी गीता बाली ने की थी शशि कपूर की मदद, पूरा परिवार था विदेशी युवती से शादी के खिलाफ

Sun, 18 Mar 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Interesting Love story of Shashi Kapoor and marriage with Jennifer Kendal
गुजरे दौर के रोमांटिक हीरो शशि कपूर अगर आज हमारे बीच होते तो रविवार को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे होते। घर के माहौल में ही सिनेमा देखते बड़े हुए शशि की पहली फिल्म जहां फ्लॉप रही, वहीं रियल जिंदगी में पहली मोहब्बत सुपरहिट हो गई, लेकिन वे रोमांटिक हीरो नहीं बन पाए।
Interesting Love story of Shashi Kapoor and marriage with Jennifer Kendal
18 मार्च 1938 में जन्में शशि, किशोरवस्था में ही अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ थिएटर से जुड़ गए थे। इस दौरान उनका जुड़ाव भारत और पूर्वी एशिया की यात्रा पर आई बर्तानवी नाटक मंडली 'शेक्सपिएराना' से हुआ। इस दौरान कलकत्ता में जेनिफर कैंडल से शशि कपूर की मुलाकात हुई जो जल्दी ही मोहब्बत में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे।
Interesting Love story of Shashi Kapoor and marriage with Jennifer Kendal
कैंडल परिवार इसके खिलाफ था। शम्मी कपूर की पत्नी गीता बाली ने शशि का पुरजोर समर्थन किया और उनके प्रयासों से यह शादी संभव हुई। 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से तीन साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Love story of Shashi Kapoor and marriage with Jennifer Kendal
शशि कपूर उन शुरुआती भारतीय अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्मों में काम किया। द हाउसहोल्डर (1963), शेक्सपीअर वाला (1965), बॉम्बे टॉकीज (1970), हीट एंड डस्ट (1982), जैसी उनकी फिल्में काफी चर्चित रहीं।
विज्ञापन
Interesting Love story of Shashi Kapoor and marriage with Jennifer Kendal
पत्नी जेनिफर कैंडल की 1984 में कैंसर के कारण मृत्यु हो गई। इसका शशि को बेहद सदमा पहुंचा। उन्होंने अपने करियर पर ध्यान देना बंद कर दिया और एकाकी जीवन जीने लगे थे। शशि कपूर और जेनिफर केंडल के तीन बच्चे हैं- कुणाल, करन और संजना कपूर। शशि कपूर की बेटी हैं संजना कपूर परिवार की पहली लड़की थीं, जिसने फिल्मों में काम किया। दोनों बेटे भी बॉलीवुड में असफल ही रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed