{"_id":"614db4688ebc3e04de618547","slug":"international-emmy-awards-2021-arya-and-serious-man-get-nominations-for-the-emmy-awards-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021: 'आर्या' और 'सीरियस मैन' को मिला नॉमिनेशन, सितारों ने दी ये प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021: 'आर्या' और 'सीरियस मैन' को मिला नॉमिनेशन, सितारों ने दी ये प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स- 2021 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के नॉमिनेशन का एलान किया गया। इसके तहत सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या, कॉमेडियन वीर दास के शो और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नेटफ्लिक्स की फिल्म सीरियस मैन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नॉमिनेट किया गया। इस खबर के सामने आते ही इन कलाकारों ने नॉमिनेशन पर खुशी जाहिर की है। बता दें कि इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज न्यूयॉर्क में 22 नंवबर को 2021 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के विजेताओं का एलान करेगी।
बता दें कि एमी अवॉर्ड्स- 2021 की इस दौड़ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ब्रिटिश स्टार डेविड टेनेंट, इजराइल के रॉय निक और कोलंबिया के क्रिश्चियन टप्पन भी शामिल हैं। फिल्म सीरियस मैन को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया था, जो मनु जोसेफ के उपन्यास सीरियस मैन पर आधारित हैं। इस फिल्म मेंं एक महत्वाकांक्षी अंडरअचीवर शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो अपने परिवार की किस्मत को बदलने के लिए अपने बेटे की पॉपुलेरिटी का फायदा उठाता है।
2 of 5
आर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सुष्मिता सेन की डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज 'आर्या" को बेस्ट ड्रामा सीरीज की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस सीरीज को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अभिनेत्री ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट शेयर किया है।
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता ने एक फोटो शेयर कर लिखा "आर्या को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स- 2021 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित किया गया है। बधाई हो राम माधवानी, अमिता माधवानी और अब तक की सबसे अद्भुत कास्ट और क्रू !!!! भारत को इस सूची में देखने के बाद मेरा दिल भर आया।” इसके साथ ही सुष्मिता ने नवाजुद्दीन और वीर दास को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
"वीर दास: फॉर इंडिया"
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वीर दास के नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल "वीर दास: फॉर इंडिया" को कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस कैटेगरी में इसके अलावा इस लिस्ट में लोकप्रिय फ्रेंच शो 'कॉल माई एजेंट', ब्रिटेन के"मदरलैंड: क्रिसमस स्पेशल" और कोलंबिया के "प्रोमेसास डी कैम्पाना" को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
वीर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर कॉमेडिन वीर दास काफी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- "उम्म... मुझे लगता है कि मुझे अभी-अभी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। मैं इस शो के लिए बहुत खुश हूं, जो अपनी संस्कृति, अपने लोगों और हम कितने मजाकिया हैं, के बारे बताता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।