सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

खुलासा: सलमान खान ने बताया किससे रहा उनका सबसे बड़ा रिलेशनशिप? बोले- दोनों ने अभी तक शादी नहीं की

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 24 Sep 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Salman khan told with whom he has had the biggest relationship Said  both have not married yet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चेहेते अभिनेताओं में शामिल हैं। उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। सलमान को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। लड़कियां, सलमान खान पर फिदा रहती हैं। उनकी एक झलक भर से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है। सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा और कई बार उनके अफेयर की खबरों ने भी सुर्खियां बंटोरी। अक्सर प्रशंसक उनके रिलेशनशिप के बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं। आपने भी अक्सर प्रशंसकों और कई हस्तियों को सलमान से यह पूछते हुए सुना होगा कि वो शादी कब कर रहे हैं? यह एक ऐसा सवाल है, जो सलमान खान के साथ हमेशा ही जुड़ा रहता है।



एक जमाने में सलमान खान का नाम ऐश्वर्या राय से जुड़ा और उसके बाद कटरीना कैफ के साथ भी उनके रिलेशनशिप की खबरें चर्चाओं में रही। सलमान को आपने अक्सर अपने शादी को लेकर खुद ही मजाक बनाते हुए देखा होगा। अब पहली बार सलमान खान ने बताया है कि उनका सबसे बड़ा रिलेशनशिप किसके साथ रहा है। 

Trending Videos
Salman khan told with whom he has had the biggest relationship Said  both have not married yet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में अपने सबसे लंबे रिलेशनशिप को जगजाहिर किया है। सलमान ने यहां तक कहा कि उन्होंने और उनके सबसे बड़े रिलेशनशिप  ने अभी तक शादी नहीं की है। सलमान ने कहा कि बिग बॉस इकलौता ऐसा रिलेशनशिप है जो सबसे लंबा चला है। उन्होंने कहा कि केवल बिग बॉस ही एक ऐसा रिलेशनशिप है जो उनकी जिंदगी में पर्मानेंट रहा है। वरना उनके रिश्तों के बारे में छोड़ दीजिये और जाने दीजिये।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan told with whom he has had the biggest relationship Said  both have not married yet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने कहा कि उनके और बिग बॉस के बीच कई समानताएं हैं। दोनों ही अभी तक अविवाहित हैं। ये ही वजह है कि हम लोग बिना डरे खुद को बॉस समझते हैं। आापको बता दें कि सलमान खान की लव स्टोरीज को लेकर अफवाहों का बाजार हमेशा से गर्म रहता है। एक वक्त ऐसा भी था जब वो जिस हीरोइन के साथ काम करते थे उसके साथ सलमान खान का नाम जुड़ जाता था। 
 

Salman khan told with whom he has had the biggest relationship Said  both have not married yet
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान जल्द ही टीवी के सबसे बड़े चर्चित शो ‘बिग बॉस 15 को होस्ट करते हुए दिखेंगे। हाल ही में मध्यप्रदेश में इस शो को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें सलमान खान भी शामिल हुए और उन्होंने यहां बिग बॉस को अपना सबसे बड़ा और लंबा चलने वाला रिलेशनशिप बताया।

विज्ञापन
Salman khan told with whom he has had the biggest relationship Said  both have not married yet
सलमान खान-टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस 15 की थीम बेहद खास रहने वाली है। शो की थीम जंगल बेस्ड रखी जाएगी। शो में शामिल होने वाले सारे कंटेस्टेंट 250 कैमरों की निगरानी में रहेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार यह लोकप्रिय शो 5 महीने चल सकता है।सलमान खान ने कहा, ‘जंगल में मंगल या जंगल में दंगल। मैं मुस्कुराते हुए चेहरे देखना चाहता हूं, लिमिट में झगड़ा, थोड़ा रोमांस और कैसे खेलेंगे गेम। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed