{"_id":"5b2ca41c4f1c1b614d8b7a60","slug":"international-indian-film-academy-awards-iifa-2018-five-things-you-must-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIFA 2018: पहली बार रेखा देंगी परफॉर्मेंस, ऐन मौके पर अर्जुन-शाहिद ने खींचे हाथ, जानें 5 बड़ी बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IIFA 2018: पहली बार रेखा देंगी परफॉर्मेंस, ऐन मौके पर अर्जुन-शाहिद ने खींचे हाथ, जानें 5 बड़ी बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी की पेटी बांध लीजिए और तैयार हो जाइये अपने फेवरेट सितारों को विदेशी धरती पर धूम मचाते देखने के लिए। अगले तीन दिन तक के लिए पूरा बॉलीवुड बैंकाक शिफ्ट हो चुका है। वजह है इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स 2018। हर बार की तरह इस बार भी आयोजकों ने कई सरप्राइज प्लान कर रखे हैं। एक नजर इस इवेंट के प्रीव्यू पर....
Rekha
रेखा
बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा आइफा 2018 का मुख्य आकर्षण हैं। पहली बार इस अवॉर्ड फंक्शन में वह परफॉर्मेंस देने वाली हैं। यही नहीं पूरे 20 साल बाद वह स्टेज पर बतौर परफॉर्मर वापसी करने वाली हैं। इससे पहले रेखा ने 31 जनवरी, 1998 को आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने 'ये क्या शहर है दोस्तों', 'इन आंखों की मस्ती', 'सलाम-ए-इश्क' और 'दिल चीज क्या है' गानों पर ठुमके लगाए थे। इस बार वह किन गानों पर डांस करने वाली हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
रेखा के अलावा वरुण धवन, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, बॉबी देओल और यूलिया वंतूर परफॉर्म करने वाले हैं।

shahid kapoor
शाहिद-अर्जुन ने ऐन मौके पर खींचे हाथ
शाहिद कपूर और अर्जुन कपूर इस बार परफॉर्म करने वाले थे, मगर अब शायद ऐसा नहीं होगा। शाहिद कपूर ने पीठ दर्द की वजह से तो वहीं अर्जुन कपूर ने खराब तबीयत की वजह से अपने हाथ खींच लिए हैं। हालांकि,अर्जुन ने यह भी कहा है कि वह बेहतर महससू करेंगे, तो परफॉर्म जरूर करेंगे।

I hate being sick... it’s such a dilemma sometimes do u medicate urself & work thru the sickness or rest it out n lose out on work & ur time...anyway I guess have to rest it out n recover in time for @IIFA & nail it on stage there...
— Arjun Kapoor (@arjunk26) June 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
म्यूजिकल नाइट
अवॉर्ड फंक्शन 24 जून को है। उससे पहले 22 जून को म्यूजिक इवेंट आइफा रॉक्स का आयोजन होगा। इस बार इसे आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन होस्ट करने वाले हैं। संगीतकार प्रीतम जहां थाई संगीत से रूबरू कराते दिखेंगे तो वहीं अमित मिश्रा, अंतरा मित्रा, श्री राम समेत कई गायक दर्शकों को अपनी गायिकी से झुमाएंगे। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम एक्ट्रेस नुसरत भरुचा एक खास परफॉर्मेंस देने वाली हैं।

Dia Mirza
थीम
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की 'बीट द प्लास्टिक' कैंपेन पर इस बार के अवॉर्ड्स में खासा जोर रहेगा। इस संगठन की गुडविल अंबेसडर दिया मिर्जा ये संदेश लेकर वहां पहुंच रही हैं। इस बार के अवार्ड्स की एक और खासियत ओसियान का आइफा सिनेमा हेरिटेज इवेंट भी होगा।