फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Women’s Day: समाज व परिवार में महिलाओं की अहमियत को समझने के लिए देखिए ये फिल्में, मिलेगा नारी शक्ति का परिचय

Tue, 08 Mar 2022 07:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Mar 2022 07:12 AM IST
विज्ञापन
International Women’s Day: On this Women's Day watch movies like Mother India, gangubai kathiawadi which cherish the nari shakti
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

नारी हमारे समाज, अपने घर और परिवार में अनगिनत योगदान देती है। लेकिन कभी-कभी हम उनकी अहमियत को पहचाने बिना उनकी उपेक्षा कर देते हैं या ऐसा कहें कि उनकी मूल्यवान स्थिति को हल्के में ले लेते हैं। तो आइए इस महिला दिवस के मौके पर नजर डालते हैं, कुछ ऐसी फिल्मों पर जो नारी शक्ति को सलाम करती हैं और महिलाओं की ताकत का जश्न मनाती हैं। पढ़िए..

International Women’s Day: On this Women's Day watch movies like Mother India, gangubai kathiawadi which cherish the nari shakti
मदर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

मदर इंडिया
हम अपनी सूची की शुरुआत एक ऐसी फिल्म से कर रहे हैं, जो नारी शक्ति को बखुबी दर्शाती है। जी हां, हम साल 1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' की बात कर रहे हैं। यह फिल्म राधा (नरगिस) की यात्रा को दर्शाती है, जो अपने बच्चों की परवरिश करती है और बाद में उन्हीं के खिलाफ न्यायालय में खड़ी होती है।

International Women’s Day: On this Women's Day watch movies like Mother India, gangubai kathiawadi which cherish the nari shakti
दामिनी - फोटो : सोशल मीडिया

दामिनी
मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर दामिनी ऐसी फिल्मों में से एक है, जो सामाज को सोचने पर मजबूर कर देती है। यह फिल्म बलात्कार, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराध के बारे में बात करती है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। 1993 में राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखने लायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women’s Day: On this Women's Day watch movies like Mother India, gangubai kathiawadi which cherish the nari shakti
पिंजर - फोटो : सोशल मीडिया

पिंजर
2003 में आई फिल्म पिंजर में विभाजन की त्रासदी को दर्शाया गया है। यह उस समय की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्मों में से एक है, लेकिन देखने लायक है। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने शानदार अभिनय किया है। इसके साथ ही डॉ.चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म में मनोज वाजपेयी, संजय सूरी, प्रियांशु चटर्जी और ईशा कोपिकर का भी बेहतरीन अभिनय देखने को मिलता है।

विज्ञापन
International Women’s Day: On this Women's Day watch movies like Mother India, gangubai kathiawadi which cherish the nari shakti
इंश्लिग विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लिग विंग्लिश
2012 में आई दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' उनकी फिल्मी पर्दे पर कई सालों बाद वापसी थी। इस फिल्म में गौरी शिंदे ने एक गृहिणी की कहानी को बखूबी दर्शाया था। साथ ही श्रीदेवी का अभिनय भी फिल्म में चार चांद लगा देता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed