करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक समय था जब करीना कपूर खान बिल्कुल साइज जीरो हो गई थीं। आज 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। फिल्मी जगत की कई ऐसी अभिनेत्रियां है जो अपनी फिटनेस का पूरा-पूरा ध्यान रखती हैं। जिसमें करीना के अलावा मलाइका, कटरीना, शिल्पा सहित कई अभिनेत्रियां शामिल हैं। आज इस खास मौके पर इन कलाकारों ने भी योग करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की और संदेश दिया। करीना ने योग करते हुए अपनी तस्वीर साझा की लेकिन इसी के साथ उन्होंने बताया कि दूसरा बच्चा होने के बाद योग करना उनके लिए कितना मुश्किल हो गया है।
योग दिवस 2021: करीना कपूर खान ने बताया अपना दर्द, कहा- दूसरे बच्चे के बाद एक्सरसाइज है मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान और तैमूर ने भी किया व्यायाम
करीना के अलावा उनके बेटे और अभिनेता सैफ अली खान ने भी योग दिवस के मौके पर एक्सरसाइज की, जिसकी तस्वीर इस अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने लिखा, 'अंतराष्ट्रीय योग दिवस को फॉलो करते हुए मेरे पति और मेरा बेटा। हम हमेशा एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं क्योंकि प्रेरणा घर से ही शुरू होती है।'
एक समय पर करीना ने किया था साइज जीरो
करीना कपूर खान ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी लाखों लोगो को प्रेरित किया है। एक समय था जब फिल्म टशन के लिए इस अभिनेत्री ने साइज जीरो कर लिया था। करीना के अलावा बॉलीवुड की कोई अभिनेत्री ऐसी नहीं हैं जिसका साइज जीरो फिगर हो। उन्हें बॉलीवुड की सबसे फिटेस्ट अभिनेत्री माना जाता था। यहां तक कि जब करीना के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था उसके बाद भी करीना ने नियमित रूप से व्यायाम करके अपना वजन घटा लिया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था।
फरवरी में करीना बनी थी मां
करीना कपूर खान ने इस साल फरवरी 2021 में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। करीना अपनी गर्भावस्था में भी सक्रिय रहीं हैं और उन्होंने जमकर काम किया। करीना और सैफ ने अपने प्रशंसकों के साथ इस खुशी को साझा किया था। सैफ ने एक बयान में कहा था, 'हमें लड़का हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। सभी के इतने प्यार और सहयोग के लिए आपका शुक्रिया। हम आपको बता दे कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर सोशल मीडिया स्टार हैं।
बच्चे को रखा कैमरा से दूर
करीना और सैफ ने अब तक अपने दूसरे बेटे को मीडिया कैमरा से दूर रखा है। दरअसल जब तैमूर अली खान पैदा हुए थे तभी से लेकर वो सोशल मीडिया पर छा गए थे। जहां भी वो बाहर निकलते तुरंत ही मीडिया से घिर जाते। इस वजह से करीना और सैफ काफी परेशान भी हुए। जिसका जिक्र मीडिया बातचीत में कई दफा करीना ने खुद भी किया। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे को मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से ही दूर रखा है। करीना अगर अपने बेटे की तस्वीर साझा भी करती हैं तो वो इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उनके बेटे की शक्ल न दिखे।

कमेंट
कमेंट X