फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरा जमाना: 40 के दशक की इस अभिनेत्री की खूबसूरती पर मरते थे लोग, पालकी में निकलती थी इनकी सवारी

Mon, 21 Jun 2021 07:11 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Jun 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Know Here About Naseem Banu First Female Superstar Of Bollywood Mother Of Saira banu
नसीम बानो - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा का इतिहास काफी पुराना है। ऐसे ही गुजरे जमाने के अभिनेता, अभिनेत्रियों के बारे में आज की युवा पीढ़ी काफी कम जानती है। आज हम आपको 40 के दशक की एक ऐसी अदाकारा के बारे में जो बेहद खूबसूरत थीं। उन्हें एक बार कोई देख लेता था तो उनके चेहरे से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता था। कहा जाता है कि वह स्कूल में पढ़ने के लिए पालकी से जाया करती थीं। वो इतनी सुंदर थीं कि उन्हें हमेशा पर्दे में ही रखा जाता था। हम जिस हसीना की खूबसूरती का बखान कर रहे हैं वो थीं नसीम बानो। दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो की मां और अभिनेता दिलीप कुमार की सास। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार नसीम बानो का जन्म 4 जुलाई 1916 को हुआ था। उन्हें हमेशा फूलों की तरह रखा गया। आज हम आपको नसीम बानो के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं...



ऐसे हुई फिल्मी करियर में दिलचस्पी
एक बार नसीम अपने स्कूल की छुट्टियों में अपनी मां के साथ फिल्म सिल्वर किंग की शूटिंग देखने गई और इसे देखकर ही उन्होंने फैसला किया कि वह भी एक्ट्रेस बनेंगी। स्टूडियो में नसीम की सुंदरता देखकर उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर भी मिल गया था। लेकिन उनकी मां ने बच्ची कहकर इन प्रस्तावों का ठुकरा दिया।

Know Here About Naseem Banu First Female Superstar Of Bollywood Mother Of Saira banu
नसीम बानो - फोटो : सोशल मीडिया

नसीम बानो ठान चुकी थीं कि उन्हें अब अभिनेत्री ही बनना है। अब वो अगले ऑफर के इंतजार में थी कि इसी दौरान फिल्म निर्माता सोहराब मोदी ने अपनी फिल्म खून का खून के लिए बतौर अभिनेत्री नसीम को काम करने के लिये प्रस्ताव दिया। लेकिन इस बार भी नसीम की मां बीच में आ गई और उन्होंने निर्देशक को साफ इंकार कर दिया।

Know Here About Naseem Banu First Female Superstar Of Bollywood Mother Of Saira banu
नसीम बानो - फोटो : सोशल मीडिया

नसीम बानो का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वो जिद पर अड़ गईं कि अब फिल्मों में काम करके ही रहेंगी। सिर्फ यही नहीं अपनी बात मनवाने के लिए नसीम भूख हड़ताल पर बैठ गईं। आखिरकार उनकी मां को बेटी की जिद पूरी करनी पड़ी और उन्होंने सोहराब मोदी को हां कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Here About Naseem Banu First Female Superstar Of Bollywood Mother Of Saira banu
नसीम बानो - फोटो : सोशल मीडिया

फिर क्या था नसीम बानो ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। सिर्फ सोहराब मोदी के साथ नसीम ने कई फिल्में कीं। इन फिल्मों में तलाक, मीठा जहर, बसंती और भी कई शामिल हैं। लेकिन फिल्म 'पुकार' में नूरजहां का किरदार निभाकर नसीम मशहूर हो गईं। फिल्मी करियर में अपने पैर जमाने के बाद नसीम बानो ने मियां अहसान-उल हक से शादी की। 

विज्ञापन
Know Here About Naseem Banu First Female Superstar Of Bollywood Mother Of Saira banu
नसीम बानो, सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अदाकारा ने ताजमहल पिक्चर्स बैनर भी शुरू किया, जिसके तले कई फिल्में भी बनी। लेकिन बंटवारे के समय नसीम अपने पति के साथ पाकिस्तान चली गईं। कुछ समय बाद नसीम बानो अपने दो बच्चों को लेकर वहां से भारत वापस चली आईं। 60 के दशक में आई फिल्म ‘अजीब लड़की’ नसीम बानो की आखिरी फिल्म थी। इसी दौरान उनकी बेटी सायरा बानो सिनेमा की दुनिया में अपने कदम जमा रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed