आईपीएल के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा दिया। मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 90 रन बनाए। इस मैच को देखने के लिए विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। इस दौरान स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
IPL 2020: विराट कोहली ने खेली 90 रनों की जबरदस्त पारी, स्टेडियम में अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग Kiss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 169 रन बनाए। मैच के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 38वां अर्धशतक ठोका। नाबाद रहकर 90 रन की पारी के दौरान उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया। इस दौरान कोहली ने चार चौके और चार छक्के जमाए।
इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचीं अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का मनोबल बढ़ाती नजर आईं। जैसे ही विराट ने अर्धशतक ठोका वैसे ही अनुष्का ने कोहली ने फ्लाइंग किस किया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
इसके साथ ही 90 रनों की धुंआधार पारी खेलने के बाद जब विराट कोहली वापस पवेलियन लौट रहे थे तो अनुष्का ने अपने पति की शानदार पारी का अभिवादन खड़े होकर किया। विराट की इस जबरदस्त पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने असानी से चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया।
दुबई में खेले गए मैच में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकीं। चेन्नई की तरफ से अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 42 और जगदीशन ने 33 रन का योगदान दिया। वहीं पहला मैच खेल रहे बैंगलोर के गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर (2/16) का योगदान भी उल्लेखनीय रहा।
बायोपिक के बहाने हो रही राजनीति में अब इस मशहूर शख्सियत पर लगा दांव, मुंबई में बिछने लगी ये नई बिसात