रायपुर की सिटी एसपी अंकिता शर्मा (Ankita Sharma) को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर (Bastar) जिले का ASP बनाया है। इसके बाद से ही अंकिता चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें असली स्टार बताया जा रहा है। अंकिता शर्मा को नक्सल ऑपरेशन की कमान संभालते देख बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।
महिला IPS को मिली नक्सल प्रभावित इलाके की कमान, खुशी से झूम उठीं रवीना टंडन बोलीं- ये हैं असली हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवीना टंडन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “True Blue Blooded Heroines यानी असली हीरोइन। इसके साथ ही रवीना ने #proudindianwomen हैशटैग का इस्तेमाल भी किया। उनके इस ट्वीट पर कई दूसरे लोगों ने भी कमेंट किए हैं।
True Blue Blooded Heroines .. #proudindianwomen🇮🇳 https://t.co/tBLv3tlEaK
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) December 28, 2021
अंकिता शर्मा की तस्वीरें शेयर करते हुए शिवानी नाम की एक यूजर ने लिखा था- बस्तर में पहली बार नक्सल ऑपरेशन की कमान महिला IPS के हाथों में । अंकिता मैम वो शख्स हैं, जो खुद अफसर बनने के बाद युवाओं को भी आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। छोटे बच्चों से भी बहुत प्यार करती हैं मैम।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जन्मी अंकिता शर्मा 2018 आईपीएस बैच की अधिकारी है। खाली समय में वे सुबह 11 से दोपहर एक के बजे के बीच छात्रों को फ्री में ऑनलाइन कोचिंग देती हैं। जून महीने में अंकिता को नक्सल प्रभावित बस्तर जिले का एएसपी बनाया गया है। उन्हें ऑपरेशन बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।