आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्वतंत्र विचार रखने वाली इरा अक्सर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं इरा अपने फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। ऐसे में इरा ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल आमिर की बेटी की तस्वीर, जानें किसके साथ नजर आ रही हैं इरा खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इंस्टाग्राम पर इरा ने जो तस्वीर साझा की है। उस फोटो में इरा लाल रंग की वंडर-वुमन वाली टी-शर्ट पहने दिख रहीं हैं। इतना ही नहीं, फोटो में इरा के साथ एक शख्स भी नजर आ रहे हैं। उस शख्स ने इरा के साथ ट्यूनिंग की है और सुपरमैन टी-शर्ट पहनी है।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
इस पोस्ट के वायरल होने के साथ ही इरा के फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन है ये शख्स। तो आपको बता दें कि ये शख्स और कोई नहीं बल्कि सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे हैं। नुपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फिटनेस तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।