सब्सक्राइब करें

पिता इरफान खान की विरासत को आगे बढ़ाएंगे बाबिल, इस नई फिल्म में शूजित सरकार के साथ करेंगे काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 26 Jun 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Irfaan Khan son Babil Working with Shoojit Sircar next know details
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram

इरफान खान भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार रहे हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत को कई यादगार फिल्में दी हैं। मकबूल से लेकर हैदर, हिंदी मीडियम जैसी कई सुपरहिट फिल्में इरफान खान ने अपने चाहने वालों को दीं। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद इरफान खान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अब उनके बेटे बाबिल ने बॉलीवुड जगत में कदम रख दिया है और उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'काला' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया था। अब बाबिल अपने करियर की दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं।



शूजित सरकार की आगामी फिल्म में काम करेंगे बाबिल

बाबिल के पिता इरफान खान के साथ काम करने के बाद अब शूजित सरकार ने उनके बेटे बाबिल को अपनी फिल्म में अभिनेता के रूप में कास्ट किया है। निर्माता रॉनी लहरी ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर में रॉनी लहरी, बाबिल और निर्देशक शूजित सरकार मौजूद हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा की और साथ ही इरफान खान को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट डाला। रॉनी लहरी ने लिखा, 'आपकी विरासत को आगे लेकर आना सम्मान की बात है।‘ आप जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने के बाद अब बाबिल के साथ काम कर रहे हैं। यह प्रोविडेंस नहीं तो और क्या है?

Trending Videos
Irfaan Khan son Babil Working with Shoojit Sircar next know details
बाबिल खान - फोटो : Instagram

बाबिल ने मेकर्स का किया शुक्रियाअदा

बाबिल ने इस पोस्ट को साझा करते हुए मेकर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने पोस्ट में साझा करते हुए लिखा, 'आप जैसे दिग्गजों के साथ काम करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बाबिल और रॉनी लहरी की पोस्ट पर कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इन तस्वीरों में वो कैमरा को देखकर पोज कर रहे हैं तो वही कई अन्य तस्वीरों में बाबिल मेकर्स और निर्देशक शूजित सरकार के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म का नाम क्या होगा इसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Irfaan Khan son Babil Working with Shoojit Sircar next know details
इरफान खान - फोटो : Social Media

इरफान खान-शूजित सरकार ने पीकू में किया था साथ काम 

इरफान खान ने निर्देशक शूजित सरकार के साथ फिल्म 'पीकू' में काम किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण इरफान खान के अपोजिट नजर आई थीं तो वही अमिताभ बच्चन ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ‘पीकू’ में निर्देशक के तौर पर अभिनेता के साथ काम कर चुके शूजित ने कहा था कि इरफान उनके बहुत करीब थे। अब उनके जाने के बाद उनकी विरासत को बाबिल अपने अभिनय से और शूजित सरकार उनको निर्देशित कर और बॉलीवुड को एक और अच्छा कलाकार देकर आगे बढ़ाएंगे। 

Irfaan Khan son Babil Working with Shoojit Sircar next know details
बाबिल खान - फोटो : Instagram

अपने पिता को अक्सर याद करते हैं बाबिल 
 

इरफान खान के बेटे बाबिल ने फिल्म 'काला' से अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्माण अनुष्का शर्मा ने किया था। अपनी पहली फिल्म के लिए उत्सुक बाबिल खान को उनके पिता का बहुत सहयोग मिला था और अभिनय कला के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ना है इसका मार्गदर्शन भी। बाबिल अपने पिता के मार्ग दर्शन को याद करते हैं। कुछ दिनों पहले ही बाबिल ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके पिता और होमी अदजानिया है। इसके अलावा भी बाबिल ने अपने पिताके साथ भी एक तस्वीर साझा की जिसके नीचे उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं इतनी मेहनत कर रहा हूं, काश आप यहां गवाही देने के लिए होते।' बाबिल हर मौके पर अपने पिता को याद करते हैं। वो अपने पिता के काफी करीब रहे हैं।

विज्ञापन
Irfaan Khan son Babil Working with Shoojit Sircar next know details
इरफान खान - फोटो : Instagram

29 अप्रैल 2020 को हुआ था निधन 

इरफान खान के जाने से हर किसी की आंखे नम हो गई थीं। फिल्म जगत में लगातार सक्रिय रहने के बाद अचानक से इरफान खान गायब हो गए थे।  साल 2018 में अपने सोशल मीडिया के द्वारा इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है। हालांकि इरफान लंदन से जब अपना इलाज करवा के लौटे तो वो थोड़े ठीक होने लगे थे, लेकिन मुंबई लौटे इरफान खान की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें डॉक्टर्स ने कोलन इनफेक्शन बताया था। लम्बे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद 29 अप्रैल 2020 में इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed